Pakistan Claim RAW Involved Balochistan Suicide Attack: बलूचिस्तान में शुक्रवार को हुए दोहरे धमाके में 65 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तानी सरकार का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। पाकिस्तान ने दोहरे आत्मघाती विस्फोटों के लिए भारत की जासूसी एजेंसी ‘रॉ’ को जिम्मेदार ठहराया है।
बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास धमाका हुआ था। एक हमलावर ने एक पुलिस वाहन के पास धमाका किया था। इस दौरान पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर मस्जिद के पास लोग इकट्ठा हुए थे। इस धमाके के कुछ घंटे बाद ही खैबर पख्तूनख्वा के हंगू शहर में एक और मस्जिद के पास धमाका हुआ था।
बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तान के मंत्री सरफराज बुगती ने दावा किया कि आत्मघाती हमले में भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) शामिल थी। पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि हमारे देश के नागरिक, सैनिक और अन्य सभी संस्थान मस्तुंग आत्मघाती बम विस्फोट में शामिल तत्वों के खिलाफ संयुक्त रूप से हमला करेंगे।
आत्मघाती हमलावर का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा
पुलिस ने शनिवार को जांच शुरू करने के लिए एक रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें कहा गया कि उन्होंने आत्मघाती बम हमलावर का डीएनए विश्लेषण के लिए भेजा था। बलूचिस्तान में मदीना मस्जिद के पास मस्तुंग में हुए भीषण आत्मघाती विस्फोट में कुल 60 से अधिक लोग मारे गए और 60 से अधिक अन्य घायल हो गए।
खैबर पख्तूनख्वा के हंगू में किए गए दूसरे बम हमले में पांच लोग मारे गए थे। धमाका इतना तेज था कि पास की एक मस्जिद की छत गिर गई थी, जिससे 12 लोग घायल हो गए थे।शनिवार को, पाकिस्तानी मीडिया ने आतंकवाद-रोधी विभाग (CTD) के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि एक अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
धमाके को लेकर पाकिस्तान में तीन दिन का शोक
रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले पाकिस्तान में हुए कुछ हमलों की जिम्मेदारी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली थी, लेकिन इस हमले में उसने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। सीटीडी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, बलूचिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने हमले के मद्देनजर तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
1 hr ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पायलट स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात, को-पायलट के हमले में हुए थे घायल
3 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
5 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
5 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
12 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
13 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
16 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
19 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines