Pakistan Bomb Blast Update Many people died Watch Video: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में पुलिस को निशाना बनाकर शुक्रवार को किए गए एक बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 21 से अधिक घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बम को भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक बाइक में प्लांट किया गया था। हालांकि जांच एजेसियों को आत्मघाती हमले का भी शक है। घटना का वीडियो सामने आया है।
एलीट फोर्स के अधिकारियों को ले जा रही थी गाड़ी
पुलिस अधिकारी मोहम्मद अदनान ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा एलीट फोर्स के अधिकारियों को ले जा रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। राहत बचाव अधिकारी ऐजाज महमूद ने कहा कि पांच लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। मृतकों में कितने पुलिसकर्मी और सिविलियन हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। घायलों और शवों को जिला मुख्यालय अस्पताल डेरा इस्माइल खान भेजा गया है।
पीएम बोले- आतंक के खिलाफ लड़ते रहेंगे
प्रधानमंत्री अनवारुल हक कांकेर ने विस्फोट की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब तक देश से आतंकवाद का खात्मा नहीं हो जाता, आतंकियों के खिलाफ जंग जारी रहेगी।
खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ी आतंकी गतिविधि
पाकिस्तान में हाल के महीनों में विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में इजाफा हुआ है। 31 अक्टूबर को डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस कैंप पर आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी मारा गया था। उसी दिन दक्षिण वजीरिस्तान जिले में एक आईईडी विस्फोट में दो सैनिक मारे गए।
https://twitter.com/Akhanmevric/status/1720402940626657483
जुलाई में एक दिन सबसे ज्यादा मारे गए सैनिक
जुलाई में बलूचिस्तान के झोब और सुई इलाकों में अलग-अलग सैन्य अभियानों में पाकिस्तानी सेना के 12 सैनिकों की मौत हुई। इस साल एक दिन में पहली बार इतने सैनिकों की मौत हुई थी। इससे पहले फरवरी 2022 में बलूचिस्तान के केच जिले में ‘फायर रेड’ में 10 जवान मारे गए थे।
अगस्त में सबसे ज्यादा हुए हमले
पिछले महीने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) द्वारा जुटाए गए आंकड़ों में अगस्त में आतंकवादी हमलों की संख्या पिछले नौ वर्षों में एक माह में हुए हमलों की सबसे अधिक संख्या थी। देश भर में 99 हमले हुए, जो नवंबर 2014 के बाद से किसी एक महीने में सबसे अधिक संख्या है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना बंदूक छोड़ अब करेगी खेती, भुखमरी से लोगों को बचाने के लिए बनाया मेगा प्लान
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
4 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
13 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
13 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
18 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
21 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
21 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines