India-Pakistan Tension: पाकिस्तान में एक बार फिर तख्तापलट होने की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ इस समय फुल पावर में हैं। आर्मी चीफ न तो आसिफ अली जरदारी की बात मान रहे हैं और ना ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सुन रहे हैं। ऐसे में पाक में एक बार फिर तख्तापलट की संभावना बढ़ गई है। इससे पहले भी पाकिस्तान में कई बार तख्तापलट हो चुका है। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान में सेना द्वारा कब-कब तख्तापलट किया गया है।
1953-54 में संवैधानिक तख्तापलट
पाकिस्तान में सबसे पहले 1953-54 में तख्तापलट हुआ था। इस दौरान गर्वनर- जनरल गुलाम मोहम्मद ने प्रधानमंत्री ख्वाजा नजीमुद्दीन की सरकार को बर्खास्त कर दिया था, जबकि उसे पाकिस्तान की संविधान सभा का समर्थन प्राप्त था, फिर 1954 में उन्होंने संविधान सभा को ही बर्खास्त कर दिया ताकि वह गवर्नर जनरल की शक्तियों को सीमित करने के लिए संविधान में बदलाव न कर सके।
1958 में सेना ने किया तख्तापलट
1958 में पहले पाकिस्तानी राष्ट्रपति मेजर जनरल इस्कंदर अली मिर्जा ने पाकिस्तान की संविधान सभा और प्रधानमंत्री फिरोज खान नून की सरकार को बर्खास्त कर दिया और सेना के कमांडर इन चीफ जनरल अयूब खान को मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक नियुक्त किया। ठीक 13 दिन बाद अयूब ने तख्तापलट कर खुद को राष्ट्रपति घोषित कर दिया।
1971 में पलटी सरकार
1971 में कई सैन्य अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया, जिसके कारण सरकार को इस्तीफा देना पड़ा और सत्ता जेड ए भुट्टो को सौंपनी पड़ी।
1977 में सेना प्रमुख ने किया तख्तापलट
4 जुलाई 1977 में सेना प्रमुख जनरल जियाउल हक के नेतृत्व में तत्तकालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार के खिलाफ सेना द्वारा तख्तापलट किया गया था।
1999 में परवेज मुशर्रफ खुद बना था राष्ट्रपति
अक्टूबर 1999 में सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ सरकार का तख्तापलट कर दिया था। इसके बद परवेज ने खुद को पाक का राष्ट्रपति घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
क्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
55 mins agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
2 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
2 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
4 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
5 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
5 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
15 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
15 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines