Pakistan Angry On India Saudi Prince Mohammed Bin Salman India Visit: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जी-20 सम्मेलन के बाद से भारत के राजकीय दौरे पर हैं। इससे पहले क्राउन प्रिंस ने जी-20 समिट में शिरकत की थी। आज शाम प्रेसिडेंट हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका भव्य स्वागत किया। फिलहाल उनकी मुलाकात हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से हो रही है। सऊदी प्रिंस की इस यात्रा के दौरान भारत के साथ कई अहम् समझौते होने हैं। वहीं कभी भारत के खिलाफ सऊदी अरब का इस्तेमाल करने वाला पड़ोसी पाकिस्तान देश की जनता के साथ बेइज्जत महसूस कर रहा है। हालांकि रियाद स्थित पाकिस्तानी डिप्लोमेट प्रिंस के प्रशासन से यह गुहार लगाता रहा कि कुछ मिनट के लिए सही लेकिन मोहम्मद बिन सलमान इस्लामाबाद जरूर आएं।
दुनिया से कर्ज के लिए गुहार लगा रहा पाकिस्तान
पाकिस्तानी पत्रकार कामरान युसूफ एक्सप्रेस ट्रिब्यून में लिखे एक लेख में लिखा कि एक वक्त था जब पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय भारत से ज्यादा हुआ करती थी। आज हम दुनिया से कर्ज के लिए गुहार लगा रहे हैं। इस्लामिक देशों के संगठन की अध्यक्षता भले ही सऊदी अरब करता था लेकिन उसका नियंत्रण पाकिस्तान के हाथों में था। दुनिया के नेता जब भी दक्षिण एशिया की यात्रा पर आते तो पाकिस्तान जरूर आते थे। सऊदी प्रिंस पाकिस्तान आए बिना ही भारत चले गए।
खाड़ी देश भारत के साथ बिजनेस करने को हुए मजबूर
कामरान ने बताया कि 9/11 हमले के बाद अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता कराया था। इस दौरान अमेरिका ने जमकर पाकिस्तान की आर्थिक मदद की। वहीं भारत अपने आप को आर्थिक तौर पर मजबूत करता चला गया। 21वीं सदी में चीन के उदय से अमेरिका के प्रभुत्व को सीधा खतरा पैदा हो गया और इससे दक्षिण एशिया में अमेरिका को अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए भारत को साथ लेना पड़ा। कामरान ने कहा कि भारत दुनिया की बदली हुई भूराजनीतिक व्यवस्था में आज अमेरिका और यूरोपीय देशों का प्रमुख सहयोगी बन गया।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लगातार विकसित होने से खाड़ी देश में भारत के साथ बिजनेस करने को मजबुर हो गए। उन्होंने कहा कि पािकस्तान भले ही भारत का मजाक उड़ा ले लेकिन इससे असलियन नहीं बनदलने वाली। भारत जहां लगातार तरक्की कर रहा है। वहीं पाकिस्तान दुनिया के सामने कटोरा लेकर भीख मांग रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पाकिस्तान को आत्ममंथन की आवश्यकता है।
संबंधित खबरें
'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
50 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
2 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
2 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
9 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
10 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
13 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
16 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
16 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines