Pakistan News: विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक के दौरान पश्तून समूहों ने पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, दुनिया देख रही है कि पाकिस्तान पश्तूनों की हत्या कर रहा है. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पर खैबर पख्तूनख्वा में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया है. यह प्रदर्शन बेशक छोटे स्तर हो रहे हैं, लेकिन यह उस जगह हो रहे हैं, जहां दुनिया भर के शीर्ष नेता, व्यवसायी और वैश्विक हस्तियां एकत्रित हुई हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है रॉकेट फोर्स, जिसकी भारत को सख्त जरूरत? चीन-पाकिस्तान के पास हैं कितनी और कौन-कौन सी मिसाइलें
सेना को आतंकी फोर्स बनाने का आरोप
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान अपनी सेना को आतंकी फोर्स की तरह इस्तेमाल कर रहा है, जिससे आतंकवाद को प्रायोजित करने की पाकिस्तान की असलियत और उसके मानवाधिकार के रिकॉर्ड की पोल एक बार फिर खुल गई है. क्योंकि पाकिस्तान पर आतंकियों को पालने और आतंकवाद को फंडिंग करने के आरोप लगते रहे हैं. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने भी पाकिस्तान को इंटरनेशनल लेवल पर कठघरे में खड़ा किया और पाकिस्तान को आतंकी देश करार दिया.
दावोस पहुंचे पाक PM शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं, जहां दावोस में 56वें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की एनुअल मीटिंग हो रही है. 19 से 23 जनवरी तक चलने वाली मीटिंग में भारत समेत दुनियाभर के कई देश शिरकत कर रहे हैं और इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से हो सकती है. चर्चा है कि मीटिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ राष्ट्रपति ट्रंप से पाकिस्तानियों के लिए वीजा पर लगे बैन को हटाने की गुहार लगाएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘परमाणु बयानबाजी की हवा निकली, अब कोई भी हरकत हुई तो माकूल जवाब मिलेगा’, आर्मी चीफ का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
शहबाज-मुनीर की तारीफ कर चुके ट्रंप
बता दें कि अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में पिछले कुछ समय से काफी बदलाव देखने को मिला. भारत के साथ युद्ध खत्म करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप कई बार असीम मुनीर की तारीफ भी कर चुके हैं. उन्होंने शहबाज शरीफ और असीम मुनीर को अमेरिका बुलाया था, जहां ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात काफी सुर्खियों में रही थी. राष्ट्रपति ट्रंप भारत और पाकिस्तान के यु्द्ध को रुकवाने का क्रेडिट खुद को देते हैं और अकसर दावा करते आए हैं कि उन्होंने ही भारत ओर पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए मनाया.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू, राष्ट्रपति शासन लगा
8 mins agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
4 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
8 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
10 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
10 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
17 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
23 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines