Pakistan Airlines Air Hostess Missing In Canada : पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक एयर होस्टेस ने बीते मंगलवार को कनाडा के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन लैंडिंग के बाद से ही वह लापता चल रही है। एयर होस्टेस की पहचान मरियम रजा के तौर पर हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस्लामाबाद से पीआईए की फ्लाइट से कनाडा के टोरंटो पहुंची थी। लेकिन, वापसी की उड़ान में वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची। बता दें कि बीते कुछ साल में पीआईए के कई कर्मचारी कनाडा में ‘लापता’ हो चुके हैं।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार मरियम रजा ने 15 साल पहले पीआई के साथ काम करना शुरू किया था। सोमवार को उनकी ड्यूटी इस्लामाबाद से टोरंटो की फ्लाइट में थी। लेकिन, मंगलवार को कनाडा लैंड करने के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। मरियम की तलाश में अधिकारी उस होटल में पहुंचे जहां वह रुकी हुई थीं। लेकिन होटल के कमरे से मरियम रजा की पीआईए की यूनिफॉर्म और एक नोट मिला, जिसमें Thank You PIA लिखा हुआ था। उल्लेखनीय है कि पीआईए के लिए इस साल यह दूसरी इस तरह की घटना है।
पिछले साल लापता हुए थे सात केबिन क्रू मेंबर
पिछले महीने पीआईए फ्लाइट की क्रू मेंबर फाजिया मुख्तार इसी तरह से लापता हो गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार फाजिया की कनाडा में लैंडिंग करने के अगले दिन कराची के लिए फ्लाइट में ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन वह भी ऐसे ही लापता हो गई थीं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कनाडा के कानून की वजह से हो रहा है जो देश में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन की अनुमति देता है। बता दें कि पीआईए कर्मियों के लापता होने का ट्रेंड साल 2019 में शुरू हुआ था। पिछले साल कनाडा में पीआईए के 7 केबिन क्रू लापता हुए थे।
ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम
पिछले साल नवंबर में पीआईए के दो सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट कनाडा में गायब हो गए थे। इन दोनों की पहचान खालिद महमूद और फेदा हुसैन को रूप में हुई थी। पीआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुछ साल पहले लापता हुआ एक क्रू मेंबर अब कनाडा में सेटल हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में होने से रोकने के लिए पीआईए मैनेजमेंट कनाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान एयरलाइंस इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रही है और कर्ज के बोझ तले दबी हुई है।
ये भी पढ़ें: Texas में हर 2 मिनट पर जल रहे 2 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर जंगल
ये भी पढ़ें: ऐसे 13 देश जहां बच्चे के पैदा होने पर तुरंत मिल जाती है नागरिकता
ये भी पढ़ें: हिमालय के 90 फीसदी हिस्से में पड़ेगा सूखा, 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान
संबंधित खबरें
यहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
1 hr agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoLIVE: बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
7 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
16 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
22 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines