जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत की डिप्लोमैटिक स्ट्राइक से पाकिस्तान घबरा गया है और चीन की शरण में पहुंच गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने शी जिनपिंग के राजदूत जियांग जेड से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने चीन से मदद की गुहार लगाई है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया। साथ ही सरकार ने अटारी-बाघा बॉर्डर बंद करने के आदेश दिए। भारत सरकार के इन सख्त फैसलों से पाकिस्तान डर गया और अपने सदाबहार दोस्त ड्रैगन की शरण में पहुंच गया। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने राजधानी इस्लामाबाद में चीन के राजदूत जियांग जेड से भेंट की और मदद की गुहार लगाई।
यह भी पढे़ं : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा बयान, तुलसी गबार्ड बोलीं- इस्लामी आतंकियों को दबोचने में US करेगा मदद
पाक-चीन ने क्षेत्रीय हालात पर की चर्चा
पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार और चीनी राजदूत जियांग जेड के बीच क्षेत्रीय हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे साथ समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति जताई। चीन से मुलाकात से यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान भारत के एक्शन से घबराया हुआ है और चीन से मदद की गुहार लगा रहा है।
जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया
इससे पहले पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी थी। इसके बाद जहां पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को पहलगाम आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच कराने का ऑफर किया तो वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अंतरराष्ट्रीय जांच करने की डिमांड कर डाली। हालांकि, इस मामले में भारत की ओर से कोई जवाब नहीं आया है और भारतीय सेना की ओर से जम्मू कश्मीर में आतंकियों का सफाया किया जा रहा है।
यह भी पढे़ं : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बॉर्डर से बारूद का जखीरा बरामद, पाक की बड़ी साजिश नाकाम
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines