जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। डिप्लोमेटिक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इकोनॉमिक स्ट्राइक की। भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेशी फंड रोकने के लिए नया दांव चला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियाई विकास बैंक (ADB) के चेयरमैन मसातो कांडा से मुलाकात की।
एशियाई विकास बैंक (ADB) की बैठक के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस वक्त इटली के मिलान में मौजूद हैं, जहां उन्होंने ADB के प्रमुख मसातो कांडा से पाकिस्तान को दी जानी वाली फंडिंग को रोकने के लिए भेंट की। भारत ने दलील दी कि ADB जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का पैसा पाकिस्तान अपने आतंकी प्रोजेक्ट्स पर खर्च कर रहा है। एशियाई विकास बैंक ने पाकिस्तान को साल 2024 तक लोन और अनुदान के तौर पर 9.13 बिलियन डॉलर की राशि दी है।
यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कराची पहुंचा तुर्की का जंगी जहाज, सामने आया Video
पाकिस्तान को कैसे आर्थिक चोट पहुंचाएगा भारत?
भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण और बढ़ावा देता है, इसलिए उसे आर्थिक फंड नहीं दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति दयनीय है, इसलिए दुनिया के कई बैंक जैसे ADB और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से उसे अरबों डॉलर की मदद की जाती है। विकास, जलवायु परिवर्तन से लड़ने, सड़कें बनाने, बिजली जैसे क्षेत्रों में डेवलपमेंट के लिए मदद की जाती है।
भारत IMF की बैठक में जताएगा आपत्ति
साथ ही भारत 9 मई को होने वाली आईएमएफ की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ आपत्ति जताएगा। आईएमएफ की बैठक में पाकिस्तान को 1.3 बिलियन डॉलर की मदद देने पर विचार विमर्श होगा। इसी क्रम में वित्त मंत्री कई यूरोपीय देशों के नेताओं से मिल रही हैं। भारत चाहता है कि आतंकी कास्तानियों के मद्देनजर पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाए और उसके लिए अलग स्तर पर प्रयास चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अजय राय के बयान पर सांसद प्रियंका गांधी की दो टूक, बोलीं- हम सरकार के साथ
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
5 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines