जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले में भारत को सपोर्ट मिल रहा है। इस बीच अमेरिका ने भी भारत का साथ देने का ऐलान किया है। यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) तुलसी गबार्ड ने एक्स पर पोस्ट कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकियों को दबोचने में यूएस भारत का मदद करेगा।
यूएस राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा कि हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भीषण इस्लामी आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं। मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों के साथ हैं। हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को दबोचने में आपका समर्थन करते हैं।
यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बॉर्डर से बारूद का जखीरा बरामद, पाक की बड़ी साजिश नाकाम
ट्रंप ने साथ देने का किया वादा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम अटैक की आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अमेरिका का भारत को पूरा सपोर्ट है। आतंकवाद के खिलाफ यूएस भारत के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। इस मामले में ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन से बात भी की थी।
पहलमाग हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था। आतंकियों ने नाम और धर्म पूछ-पूछकर लोगों को गोली मारी थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए और कई लोग जख्मी हो गए। इसके बाद भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए हैं।
यह भी पढ़ें : सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद कैसे रुकेगा पाकिस्तान का पानी? सामने आ गया पूरा प्लान
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
5 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
6 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
8 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
17 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
21 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
22 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines