हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Osman Hadi Funeral: सुपुर्द-ए-खाक हुए उस्मान हादी,  अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी हजारों समर्थकों की भीड़, युनूस भी शामिल 

शरीफ उस्मान हादी की नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए शनिवार को ढाका के मणिक मिया एवेन्यू पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हादी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की.

विज्ञापन
Credit: Social Media

इकबाल मंच के युवा नेता उस्मान हादी आज सुपुर्द-ए-खाक हो गए. उनके जनाजे में मानो जनसैलाब उमड़ गया हो. हजारों समर्थकों की भीड़ उनके अंतिम विदाई देने पहुंची. इस दौरान हादी के चाहने वालों ने इंसाफ के लिए नारे भी लगाए. हादी को राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया गया.

मोहम्मद युनूस भी हुए जनाजे में शामिल

उस्मान हादी की नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने के लिए मणिक मिया एवेन्यू पर समर्थकों की भीड़ सुबह से ही जुटना शुरू हो गई थी. देखते ही देखते हजारों लोग इकट्ठे हो गए. हादी को अंतिम विदाई देने के लिए अलग-अलग तबके के लोग पहुंचे थे. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी उस्मान हादी के नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

हादी के बड़े भाई ने किया जनाजे का नेतृत्व

उस्मान हादी के बड़े भाई मौलाना डॉ. अबु बकर सिद्दीकी ने नमाज ए जनाजा का नेतृत्व किया. जिसके बाद हादी को दफन कर दिया गया. आपको बता दें कि 12 दिसंबर को ढाका के पलटन इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें नकाबपोश बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी थी. जिसके बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

विज्ञापन

समर्थकों ने इंसाफ के लिए लगाए नारे

हादी के जनाजे में शामिल हुए लोगों ने उनके लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए. लोगों ने कहा किहादी की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा और गुनहगारों को सजा दिलाने तक लड़ाई  जारी रहेगी. माहौल की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि हालात बेकाबू होने से पहले सही एक्शन लिया जा सके.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola