हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Operation Ajay: 'बस 2 स्टेप में हो गया काम', इजरायल से लौट रहे भारतीय युवाओं के चेहरे पर आई खुशी

Operation Ajay India: ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत पहली फ्लाइट भारत वापस जा रही है। इसमें लगभग 200 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन
operation ajay india

Operation Ajay India: ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी शुरू हो चुकी है। तेल अवीव से भारत लौटने वाले लोगों के पहले जत्थे पर इजरायल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने कहा- तेल अवीव में भारतीय दूतावास सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। कल विदेश मंत्री ने उन भारतीयों की मदद के लिए ऑपरेशन अजय की घोषणा की, जो भारत लौटने की इच्छा रखते हैं। आज ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत पहली फ्लाइट भारत वापस जा रही है। इसमें लगभग 200 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

इसमें छात्र, केयरटेकर्स और बिजनेस प्रोफेशनल होंगे। हम प्रयास कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में हमारे पास इसी तरह की उड़ान हो। मैं यहां अपने साथी भारतीय नागरिकों तक पहुंचना चाहता हूं। मैं उनसे शांत रहने और स्थानीय सुरक्षा की सलाह का पालन करने का आग्रह करना चाहता हूं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

वहीं तेल अवीव से लौट रहे एक छात्र ने कहा- ”मैं एक साल से इजरायल में हूं। हालांकि हमारे रीजन में उतना खतरा नहीं है, लेकिन हमले की आशंका बनी हुई है। इसलिए मैं प्रिकॉशन के लिए ऐसा कर रहा हूं। छात्र ने इजरायल से भारत लौटने का प्रॉसेस बताया। उसने आगे कहा- एम्बेसी की साइट पर जाकर बस एक रजिस्ट्रेशन करना था। रजिस्ट्रेशन के बाद वहां से एक कंफर्मेशन मेल आया। कंफर्मेशन के लिए मैंने एक बार फिर रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद उन्होंने मुझे कंफर्म कर दिया और बस 2 स्टेप में मेरी बुकिंग हो गई।

विज्ञापन

छात्र ने कहा- मैं भले ही डरा हुआ नहीं था, लेकिन घरवालों का हर आधा घंटे में कॉल आ रहा था। सब लोग पैनिक कर रहे हैं। इसलिए लौट रहा हूं। भारत सरकार की ये पहल काफी सराहनीय है। मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। ‘ऑपरेशन अजय’ के जरिए हमें बहुत मदद मिली है। एक छात्र हर्ष ने कहा- “हमें खुशी है कि ‘ऑपरेशन अजय’ के जरिए हमें मदद मिली रही है। मेरे पेरेंट्स चिंतित थे, लेकिन अब वे मुझे घर देखकर खुश होंगे।”

ये भी पढ़ें: हमास के पूर्व प्रमुख ने 13 अक्टूबर को वैश्विक ‘जेहाद’ मनाने का किया आह्वान, मुसलमानों से सड़क पर उतरने की अपील

विज्ञापन

ऑपरेशन अजय’ के तहत तेल अवीव से भारत लौट रहे अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा- भारतीय यात्रियों का पहला जत्था तेल अवीव से भारत वापस आने के लिए उड़ान भरेगा। “मेरी बेटी इजरायल से पीएचडी कर रही है। युद्ध जैसी स्थिति के कारण हमारी उड़ानें रद्द कर दी गईं। फिर हमें ‘ऑपरेशन अजय’ के बारे में पता चला और हमने भारतीय दूतावास से संपर्क किया।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola