हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

थाईलैंड में पुलिस कंपाउंड में बम विस्फोट, एक की मौत 10 घायल

विज्ञापन

नई दिल्ली: दक्षिणी थाइलैंड में मंगलवार को एक पुलिस परिसर में हुए बम विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। नरथिवाट प्रांत के उप पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल नीती सुक्सन ने कहा कि अधिकारियों को मरने वालों की संख्या बढ़ने और विस्फोट में कम से कम 10 लोगों के घायल होने की आशंका है।

ट्विटर पर इस बम विस्फोट की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। पुलिस अभी भी नुकसान का आकलन कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह एक कार बम था। हम अभी भी क्षेत्र को साफ कर रहे हैं और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। नरथिवात राजनगरिंद्रा अस्पताल के निदेशक पोर्नप्रसित जंत्रा ने कहा कि कम से कम 29 लोगों का अस्पताल में इलाज किया गया, जिनमें पुलिस अधिकारी और नागरिक शामिल हैं। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

और पढ़िए –  Pakistan: इमरान खान का बड़ा ऐलान, पीटीआई के सदस्य सभी विधानसभाओं से देंगे इस्तीफा

सोशल मीडिया पर तस्वीरों में एक लो-राइज कंपाउंड के अंदर आग से जलती एक कार से काला धुआं निकलता और पुलिस ट्रैफिक को डायवर्ट करती नजर आ रही है। मलेशिया की सीमा के साथ दक्षिणी थाईलैंड के प्रांतों में एक दशक लंबा, निम्न-स्तर का विद्रोह देखा गया है, जिसमें थाई सरकार ने पट्टानी, याला, नरथिवाट और सोंगखला के कुछ हिस्सों के मुख्य रूप से मुस्लिम प्रांतों के लिए स्वतंत्रता की मांग करने वाले अस्पष्ट समूहों से लड़ाई की है।

और पढ़िए –  FIFA World Cup 2022: कतर में फैन विलेज के पास लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

अगस्त में दक्षिणी थाईलैंड में कम से कम 17 स्थानों पर विस्फोट और आग लगाई गई थी। हिंसा पर नज़र रखने वाले डीप साउथ वॉच ग्रुप के अनुसार, 2004 से संघर्ष में 7,300 से अधिक लोग मारे गए हैं। 2013 में शुरू हुई शांति वार्ता को बार-बार व्यवधान का सामना करना पड़ा है।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें