World News in Hindi: ब्रिटेन में नताली फ्लीट कुछ दिनों पहले ही हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी की ओर से नवनियुक्त सांसद निर्वाचित हुई है। फ्लीट ने जीबी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कई सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने कहा कि 23 साल उनका परिवार बेहद गरीब था और दर-दर की ठोकरें खा रहा था। उनके पास रहने की कोई जगह नहीं थी।
फ्लीट ने आगे बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसने बेहद कम उम्र में बच्चें को जन्म दे दिया था। इसलिए वह शर्म और अपराधबोध से भरी हुई थी। लेकिन वह अपनी बेटी को अच्छे से अच्छा जीवन देना चाहती थी। इसके लिए वो दृढ़ संकल्पित भी थीं। उन्होंने कहा कि मैं एक बच्ची थी और मुझे नहीं पता था मैं असुरक्षित संबंध बना रही हूं। वो एक वृद्ध व्यक्ति था। नताली फ्लीट ने कहा कि यह बलात्कार था।
बलात्कार के कारण जन्म लेते हैं हर साल 3000 बच्चे
लेबर पार्टी की सांसद ने कहा कि मैं अपनी स्थिति में बहुत कम मदद पाने के बाद अब ऐसी महिलाओं की आवाज बनने की कोशिश कर रही हूं जिनके बच्चों को अच्छी सुविधाएं नहीं मिल पाती है। नताली ने कहा कि मुझे रिसर्च से पता चला है कि बलात्कार के कारण हर साल 3000 से अधिक गर्भधारण होते हैं। ऐसे में इन महिलाओं की मदद के लिए कोई दान-संस्था नहीं है।
ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति चुनाव से हटने की इनसाइड स्टोरीः कौन है डेमोक्रेटिक पार्टी का बॉस, किसके कहने पर रेस से हटे बाइडेन
जो कुछ हूं लेबर पार्टी की वजह से हूं
नताली फ्लीट ने कहा कि अब जब उन्हें नई भूमिका मिली है तो वह परिवर्तन लाने के लिए उत्सुक है। इसके अलावा वह अवसरों के बाधाओं को तोड़ने का माद्दा रखती है। पिछली सरकार ने मेरे जीवन को बदल दिया। आज मैं जो कुछ भी हूं वह पुरानी सरकार की वजह से हूं।
संबंधित खबरें
जिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
2 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
3 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
7 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
11 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
13 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
13 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
13 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
13 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
21 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines