यमन में फांसी की सजा पाई निमिषा प्रिया मामले में नया मोड़ सामने आया है। निमिषा को 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी, हालांकि तमाम कोशिशों के बाद इसे टाल तो दिया गया लेकिन अब निमिषा प्रिया की फांसी की तारीख टाली गई है ना कि फांसी की सजा!
तलाल अब्दो महदी के परिवार की मांग
सभी को उम्मीद थी कि वह तलाल अब्दो महदी के परिवार के परिवार को मना लेंगे और निमिषा प्रिया को फांसी की सजा से बचा लिया जाएगा लेकिन अब तलाल अब्दो महदी के परिवार का बयान सामने आया है। परिवार का कहना है कि उन्हें फांसी की सजा से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। तलाल अब्दो महदी के परिवार की तरफ से कहा गया है कि सुलह की कोशिश हुई लेकिन हमारा मकसद साफ है। हम Qisas (जैसे को तैसा बदला) के तहत ईश्वर के कानून को लागू करने पर डटे हुए हैं और कुछ नहीं।
ग्रैंड मुफ्ती ने यमन के जानकारों से किया संपर्क
बता दें कि मंगल को भारत के ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार ने बताया कि उन्हें इस बात आधिकारिक जानकरी दी गई है कि निमिषा प्रिया की फांसी को आगे बढ़ा दिया गया है। ग्रैंड मुफ्ती ने महदी के परिवार से बातचीत कर रहे यमन के मौलवियों से संपर्क किया था और निमिषा प्रिया मामले में मदद करने का आग्रह किया था। ग्रैंड मुफ्ती द्वारा दखल दिए जाने के बाद उम्मीद जगी थी कि निमिषा की जान बचाई जा सकती है लेकिन महदी के परिवार ने माफी देने से इंकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं सूफी विद्वान हबीब उमर बिन हाफिज? जिनसे ग्रैंड मुफ्ती ने निमिषा प्रिया मामले में किया संपर्क
महदी के भाई का बयान
महदी के भाई अब्देलफत्ताह महदी ने कहा कि सुलह की कोशिशों पर हमारा रुख साफ है, हम किसास (बदले में बदला) में अल्लाह के कानून को लागू करने पर ही जोर देते हैं, इसके अलावा और कुछ नहीं। उनका कहना है कि उनके परिवार को न केवल इस क्रूर अपराध से बल्कि एक भयानक और जघन्य अपराध मामले में लंबी, थकाऊ मुकदमेबाजी प्रक्रिया से भी पीड़ा हुई है।
यह भी पढ़ें : क्या होता है किसास कानून? जिसके तहत निमिषा प्रिया के लिए सजा की मांग कर रहा है पीड़ित परिवार
फिलहाल निमिषा की फांसी टाल दी गई है और पीड़ित के परिवार वालों से बातचीत कर मनाने का एक और मौका मिल गया है। हालांकि पीड़ित का परिवार इस बात पर अड़ा हुआ है कि जान के बदले जान की प्रक्रिया को फॉलो किया जाए।
संबंधित खबरें
LIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
2 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
11 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
17 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
20 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
23 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines