North Korea’s spy satellite: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद आर्मी स्पाई सैटेलाइट दुर्घटना का शिकार हो गया और पीले सागर में जा गिरा। इस बात की जानकारी नॉर्थ कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने दी है। उत्तर कोरिया का कोई भी सैटेलाइट स्पेस में मौजूद नहीं है। इस असफलता के बाद किम जोंग अपना दूसरा सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।
इंजन में आई तकनीकी खामी
कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार, उत्तर कोरिया ने पश्चिमी तट पर स्थित रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन से 6:27 बजे मल्लिगयोंग -1 लॉन्च किया। यह आर्मी स्पाई रॉकेट चोलिमा -1 पर लगा था। चोलिमा ने नॉर्मल उड़ान भरी। पहला चरण आसानी से पूरा हो गया था। लेकिन दूसरे चरण में इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से सैटेलाइट समुद्र में गिर गया। उत्तर कोरिया ने यह भी कहा कि वह नए सैटेलाइट लॉन्चिंग में सभी कर्मियों को दूर करेगा और जल्द फिर से लॉन्चिंग होगी। तानाशाह किम जोंग ने अपने देश की अतंरिक्ष एजेंसी को लॉन्चिंग की तैयारियों को फिर से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Pakistan News: लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर की जेल में मौत, 26/11 को अंजाम देने वाले आतंकियों को दी थी ट्रेनिंग
जापानी पीएम फुमियो ने किया आगाह
जापान ने उत्तर कोरिश के इस मिशन पर कड़ी आपत्ति जताई है। जापान ने उत्तर कोरिया के प्रोजेक्टाइल को संभावित बैलिस्टिक मिसाइल करार दिया। प्योंगयांग ने जापान के तटरक्षक बल को खतरों को लेकर आगाह किया है। जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने चेतावनी दी कि इस मिशन में आगे बढ़ना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन होगा। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार हथियारों से संबंधित कार्यों के लिए उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
4 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
7 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
7 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
10 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
11 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
14 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
14 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines