Bangladesh Political Crisis : बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की कमान मिल गई। उन्होंने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मोहम्मद यूनुस को शपथ दिलाई। बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से चले राजनीतिक उठापटक के बाद शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा।
मोहम्मद यूनुस गुरुवार को पेरिस से ढाका पहुंचे, जहां उन्होंने बांग्लादेशियों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। ढाका में राष्ट्रपति आवास बंगभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जहां राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार के मुखिया के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मोहम्मद यूनुस के साथ अन्य 16 लोगों को भी शपथ दिलाई गई, जिनमें 2 महिलाएं और 2 हिंदू शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : क्या फिर बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? बेटे सजीब वाजेद ने बताया- आगे का पूरा प्लान
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी, जिससे हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
शपथ लेने से पहले क्या बोले मोहम्मद यूनुस?
बांग्लादेश की कमान संभालने से पहले मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन लोगों का बलिदान दूसरी आजादी लेकर आया है। बांग्लादेशियों के लिए आज गर्व का दिन है। देशवासियों ने नया विजय दिवस बनाया। देश दूसरी बार आजाद हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पहली जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था है। जब तक देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को ठीक नहीं कर लेते, तब तक आगे नहीं बढ़ सकते।
यह भी पढ़ें : न तो कपड़े रखे और न ही जरूरी सामान, बांग्लादेश से जान बचाकर जल्दबाजी में निकलीं शेख हसीना
भारत की ‘शरण’ में आईं शेख हसीना
आपको बता दें कि बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से आरक्षण के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। छात्र अचानक से 5 अगस्त को उग्र हो गए। उन्होंने पूरे देश में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को नहीं संभाल पाई। इस पर शेख हसीना को आनन-फानन में पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा। वह ढाका से भारत आ गईं। बताया जा रहा है कि वे अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगी।
संबंधित खबरें
अल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 hr agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
3 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
5 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
5 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
8 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
17 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
20 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
22 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines