यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है और यह खबर निमिषा और उसके परिजनों के लिए अच्छी नहीं है। जिस शख्स की हत्या के मामले में निमिषा को फांसी की सजा मिली है, उसके भाई ने निमिषा को माफ करने से साफ इनकार कर दिया है। परिवार से माफी मिलने के बाद ही निमिषा की जान बच सकती थी।
निमिषा प्रिया को तलाल अब्दोल महदी की हत्या के मामले में फांसी की सज़ा मिली है। अब तलाल अब्दोल महदी के भाई अब्देल फत्ताह महदी ने निमिषा को माफ करने से साफ इनकार कर दिया है। अब्देल फत्ताह ने कहा है कि यह एक गंभीर अपराध है और निमिषा को फांसी दी जानी चाहिए।
परिवार ने कहा- नहीं करेंगे सुलह
मृतक के परिवार ने यमन के इस्लामी कानून के तहत क्षमा का अधिकार निजी रखा है और किसी भी सुलह या ब्लड मनी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। पिछले सप्ताह मृतक के भाई ने यमन की न्यायालय में अपनी मांग दोहराई कि निमिषा की सजा तत्काल लागू हो और कहा कि वे कोई भी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेंगे।
हालांकि सरकार और निमिषा के परिवार समेत कई लोगों द्वारा सुलह की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल तलाल का परिवार फांसी की सजा पर अड़ा हुआ है। 16 जुलाई को ही निमिषा को फांसी होने वाली थी लेकिन एक दिन पहले ही इसे टाल दिया गया। फांसी टाले जाने के बाद कई ओर से सुलह की कोशिशें शुरू हुईं, लेकिन अभी तक इसमें कोई कामयाबी मिलती नहीं दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें : पहली बार सामने आई निमिशा प्रिया की 13 साल की बेटी, मां को मिली है फांसी की सजा
सोमवार को तलाल के भाई अब्देल फतह मेहदी ने सुलह की चर्चाओं पर फेसबुक पर लिखा , “हमने कंथापुरम कार्यालय या हबीब उमर इब्न हफीज द्वारा तलाल के माता-पिता से सीधे या किसी भी माध्यम से किसी भी तरह की मुलाकात या चर्चा पर सख्त पाबंदी लगा दी है। इस्लाम धर्म सत्य का धर्म है, न कि तोड़-मरोड़ और मिथ्याकरण का। अगर यह खबर सच होती तो हम सबसे पहले इसकी घोषणा करते।”
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
7 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
12 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
12 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
14 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
16 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
18 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
19 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
20 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines