New Zealand Floods: न्यूज़ीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। शहर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जो यहां की भयावह हालातों को बयां कर रही हैं।लगातार बारिश के कारण ऑकलैंड हवाई अड्डे पर पानी भर गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियोज में यात्रियों को हवाई अड्डे पर भरे पानी के बीच से गुजरते हुए देखा जा सकता है।
ऑकलैंड में भयावह स्थिति का सामना कर रहे कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर आपबीती दिखाई और सुनाई है। एक यूजर ने ट्वीट किया और लिखा कि क्या आप जानते हैं कि ऑकलैंड हवाई अड्डा शानदार वास्तुकला वाला दुनिया का एकमात्र हवाई अड्डा है जहां टर्मिनल में पानी के बीच से गुजरने का अनुभव होता है।
एयरपोर्ट पर रातभर फंसे रहे यात्री
ऑकलैंड में कई फ्लाइट्स को मौसम के कारण रद्द कर दिया गया है जबकि कई अन्य फ्लाइट्स देरी का सामना कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज और वीडियोज में दिखाया गया कि शहर के हवाई अड्डे के टर्मिनल्स क्षेत्र पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। हवाईअड्डे पर भारी बाढ़ ने सभी विमानों और यात्रियों को रोक दिया।
2000 से अधिक लोगों ने एयरपोर्ट पर गुजारी रात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ में फंसने के बाद करीब 2000 से अधिक लोगों ने ऑकलैंड हवाई अड्डे के टर्मिनलों पर रात गुजारी। यात्रियों के मुताबिक, बाढ़ के पानी के कारण वे रातभर भटकते रहे। कुछ यात्री एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे भी तो उन्हें पता चला कि बारिश के कारण परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। सड़कों पर किसी भी तरह की गाड़ियां नहीं दिखी।
ऑकलैंड एयरपोर्ट की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि एयरपोर्ट के टर्मिनल और सड़कें वर्तमान में व्यापक बाढ़ से प्रभावित हैं। हम लोगों से इस समय अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल की यात्रा नहीं करने का अनुरोध कर रहे हैं। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि रनवे संचालन कम कर दिया गया था।
और पढ़िए –नेपाल: सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी पीएम रबी लामिछाने की नागरिकता को अवैध करार दिया, पद से बर्खास्त
घरेलू टर्मिनल खुला, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बंद
एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई और कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रविवार तक बंद रहेंगी। वहीं, ऑकलैंड हवाईअड्डे का घरेलू टर्मिनल अब आगमन और प्रस्थान के लिए खुला है। ऑकलैंड एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी हुरिहंगानुई ने कहा कि बाढ़ के कारण हवाईअड्डे के अंदर फंसे यात्रियों के लिए हम क्षमा चाहते हैं। साथ ही हमारे कर्मचारियों के साथ आपके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।
हवाई अड्डे ने यात्रियों को अपनी एयरलाइन से संपर्क करने या अपनी उड़ानों के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए अपने एयरलाइन यात्रा ऐप की जांच के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
US मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
39 mins ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
54 mins ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
8 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
12 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
14 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
16 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
16 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
18 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
19 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines