नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ अपने चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। वे तीन जून तक भारत में रहेंगे। पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली विदेशी यात्रा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया। प्रचंड पीएम मोदी से भी मिलेंगे। इस दौरान दीर्घकालिक बिजली व्यापार और रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर सहमति बन सकती है। गुरुवार को जब दहल अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे तो कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट के पहले AIIMS का किया उद्घाटन, 6 साल पहले रखी थी आधारशिला
दो जून को इंदौर जाएंगे पीएम प्रचंड
नेपाल पीएम दहल के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलने की भी उम्मीद है। दो जून को पीएम प्रचंड मध्यप्रदेश के इंदौर जाएंगे। वे वहां शहर की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पहलों का अध्ययन करेंगे। वे महाकालेश्वर मंदिर में पूजा पाठ भी करेंगे।
प्रचंड बोले- बिजली व्यपार से संबंधित मुद्दे उठाएंगे
भारत दौरे से पहले पीएम प्रचंड ने कहा कि वह नेपाल में उत्पादित बिजली के लिए एक स्थिर बाजार को सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे। इसलिए दीर्घकालिक बिजली व्यपार से संबंधित मुद्दे उठाएंगे। नेपाल की वर्षों से यही मांग है। अगर हम उत्पादन शुरू होने के बाद उर्जा के लिए उचित बाजार नहीं ढूंढ सके तो बड़े निवेश नहीं आएंगे।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
39 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
44 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines