Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को हादसे की शिकार विमान की को-पायलट अंजू खातीवाड़ा ने 16 साल पहले इसी तरह के हादसे में अपने पति को खो दिया था। ये संयोग ही कहा जाएगा कि अंजू के पति भी हादसे के दौरान को-पायलट ही थे। 16 साल पहले 21 जून, 2006 को येती एयरलाइंस का विमान 9N AEQ हादसे का शिकार हुआ था। विमान नेपालगंज से सुरखेट के रास्ते जुमला जाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, छह यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई थी।
अंजू का ये सपना रह गया अधूरा
जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार को-पायलट अंजू खातीवाड़ा का एक सपना अधूरा रह गया। अंजू खातीवाड़ा पायलट बनने के अपने सपने को साकार करने से कुछ सेकंड दूर थीं। फ्लाइट लैंड होने के बाद उन्हें कप्तान बनाया जाना था। हादसे के दौरान फ्लाइट को सीनियर कैपिटन कमल केसी चला रहे थे।
सुबह करीब 10.30 बजे नयागांव में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी 72 लोग मारे गए। इनमें 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य थे। इससे पहले अंजू नेपाल के लगभग सभी हवाईअड्डों पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुकी थी।
अब तक 68 शव बरामद
रविवार को नेपाल के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान के मलबे से बचाव दल द्वारा अब तक कुल 68 शव बरामद किए गए हैं। येती एयरलाइंस के मुताबिक, विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मारे गए यात्रियों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, मृतक यात्रियों में 53 नेपाली नागरिक, पांच भारतीय, चार रूसी, एक आयरिश, एक ऑस्ट्रेलियाई, अन्य शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले चार यात्री उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
6 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
12 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
15 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
19 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
19 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
21 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines