राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने संसद को भी भंग कर दिया है और नए प्रधानमंत्री की सिफारिश के आधार पर चुनाव की तारीख 5 मार्च तय की है।
14 सितंबर को नेपाल में अंतरिम पीएम के रूप में सुशीला कार्की ने पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सबसे पहला फैसला जेनजी आंदोलन में जान गंवाने वालों के लिए लिया है। कार्की सरकार ने 8 सितंबर की घटना में मारे गए सभी लोगों को शहीद घोषित किया गया है। साथ ही शवों को काठमांडू से दूसरे जिलों में भेजने की व्यवस्था सरकार करेगी।
काठमांडू में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने 14 सितंबर को पद ग्रहण कर लिया है। 12 सितंबर को उन्होंने प्रधानमंतत्री पद की शपथ ली थी।
नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने देश की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि चीन, मैडम सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देता है। चीन और नेपाल के बीच सदियों पुरानी मित्रता है। चीन, हमेशा की तरह, नेपाल के लोगों द्वारा स्वतंत्र रूप से चुने गए विकास पथ का सम्मान करता है। प्रवक्ता ने कहा, “हम शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों को बढ़ावा देने, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के समय से ही सभी प्रकार के सरकारी दफ्तर बंद चल रहे थे। अब हालात सामान्य हो रहे हैं। इसी बीच सरकारी दफ्तरों को खोलने का फैसला लिया गया है।
नेपाल में अंतिरम प्रधामनंत्री बनने के लिए अब कैबिनेट विस्तार पर काम शुरू हो गया है। रविवार को अंतिरम कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसमें किसे मंत्री बनाया जाएगा यह देखने का विषय रहेगा।
नेपाल में हुए प्रदर्शन के दौरान बिगड़े हालात के बीच यूपी सहित अन्य प्रदेश में भी कंट्रोल रूम कार्य कर रहें हैं। वहीं नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश सहित अन्य भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. 2 हिस्सों के कंट्रोल रूम में 24 घंटे नेपाल की हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखी जा रही है. नेपाल में अभी तक 409 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है, जिनमें से 277 लोग वापस भारत आ चुके हैं.
नेपाल में हाल ही में हुए देशव्यापी भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वालों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए शनिवार को काठमांडू स्थित बौद्धनाथ स्तूप के बाहर एक कैंडल मार्च निकाला गया.
नेपाल में बनी अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार का रविवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है. इसके लिए अंतरिम प्रधानमंत्री कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक सलहकारों से चर्चा कर रहीं हैं. बताया जा रहा है कि मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले नामों पर हो सकता है कि रविवार तक निर्णय ले लिया जाएगा.
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की सिविल अस्पताल पहुंचीं हैं. हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों में घायल हुए लोगों से मिलने की उम्मीद.
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अब तक 75 कैदियों को पकड़ा है, जो हिमालयी राष्ट्र में जारी अशांति के बीच नेपाल की जेलों से भागकर भारत-नेपाल सीमा पर विभिन्न चौकियों के माध्यम से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
कठमांडू घाटी और नेपाल के अन्य शहरों में आज सुबह से पूरी तरह से कर्फ्यू हटा दिया गया है। नेपाली सेना ने इस संबंध में कोई नया कर्फ्यू नोटिस जारी नहीं किया है। सड़कों पर सामान्य यातायात बहाल हो गया है और दुकानें भी धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। इस कदम के साथ पांच दिन की हिंसक घटनाओं और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद दैनिक जीवन सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहा है। नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री Sushila Karki के शपथ ग्रहण के बाद सुरक्षा कारणों से लगाए गए ये प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।
नेपाल में फिलहाल अंतरिम प्रधानमंत्री का चयन हो गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री हैं। अब 6 महीने बाद यानी 5 मार्च को स्थायी सरकार के लिए आम चुनाव होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर सुशीला कार्की जी को हार्दिक बधाई। भारत नेपाल के भाइयों और बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
काठमांडू से कर्फ्यू हटा दिया गया है. नेपाल में अब जिंदगी पटरी पर लौट रही है. सेना के द्वारा लगाया गया कर्फ्यू और निषेधाज्ञा आज सुबह 5 बजे से हटा दिया गया है. नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद सेना के द्वारा लगाया गया कर्फ्यू और निषेधाज्ञा को हटा दिया गया है.
हिंसक प्रदर्शन के बाद काठमांडू में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। लोग सामान्य रुप से सड़कों पर निकल रहे हैं। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने कल देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
watch | Nepal: Visuals from Kathmandu city this morning as the streets see a gradual return to normalcy, days after violent anti-corruption protests.
Nepal’s former Chief Justice, Sushila Karki took oath as the interim Prime Minister of the country yesterday. pic.twitter.com/BHXyO3sTBq
— ANI (@ANI) September 13, 2025
हाल ही में भंग की गई House of Representatives के चुनाव 5 मार्च 2026 को होंगे। नव नियुक्त प्रधानमंत्री Sushila Karki ने पद संभालते ही संसद भंग करने की सिफारिश की। यह निर्णय शपथ के बाद Sheetal Niwas में हुई नई कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया। बैठक में उन्होंने Gen-Z की राजनीतिक सुधार की मांग पर चर्चा की। सुशीला कार्की ने कहा कि कैबिनेट अगले कुछ दिनों में विस्तारित की जाएगी।
Nepal Protest Latest News in Hindi : सोशल मीडिया बैन के बाद से पूरे नेपाल में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद नेपाल में नए सिरे से सरकार बन गई है। जेन-जी समूह के कई ग्रुप हो गए हैं। इससे पहले दिनभर जेनजी ग्रुप, राष्ट्रपति और सेना के बीच बातचीत का दौर जारी रहा। अंतरिम सरकार में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। शांति को देखते हुए काठमांडू घाटी में लागू कर्फ्यू और प्रतिबंधों में नेपाली सेना ने आंशिक ढील दी है।
नेपाल में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतिरम प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार देर रात उन्हें पद की शपथ दिलाई। 6 महीने बाद स्थायी सरकार के लिए आम चुनाव होंगे।
---विज्ञापन---
नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शन की हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए लाइव के साथ....
---विज्ञापन---