Nawaz Sharif Reaction On India’s G20 Summit : भारत की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित ग्रुप 20 के 18वें शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन और बिना किसी विवाद के सर्वसम्मति से घोषणा पत्र जारी करने को लिए दुनियाभर से बधाई मिल रही है। वहीं पड़ोसी पाकिस्तान भारत की इस सफलता से अचंभित है। उसे समझ ने आ रहा है कि इसके लिए भारत की तारीफ करेंगे या फिर अपने चिर परिचित अंदाज में बुराई करें।
अपने इस ऊहापोह के बीच पाकिस्तान के बीच अब पाकिस्तान के नेता अपनी आवाम को ‘शेख चिल्ली’ वाले सपने दिखाने में जुट गए हैं। अपनी नीतियों और असफलताओं पर्दा डालने की कोशिश में पाकिस्तान के नेताओं को लगता है कि उनके देश में वह क्षमता है कि वो भी G20 से बड़े सम्मेलन का आयोजन कर सके।
इसी कड़ी में लंदन में निर्वासित जीवन बिता रहे पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का कहना है कि पाकिस्तान में भी G 20 जैसे वैश्विक सम्मेलन के आयोजन की क्षमता है लेकिन देश में राजनीतिक हालात ठीक नहीं है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष नवाज शरीफ लंदन में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुआ कहा कि अगर पाकिस्तान में 2017 जैसे हालात होते तो ये आयोजन पाकिस्तान में हुआ होता।
नवाज शरीफ से लंदन में मीडिया ने जब भारत में जी 20 का सफल आयोजन पर सवाल किया तो इस पर सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि अगर उनकी अगुवाली सरकार की नीतियां जारी रहती तो पाकिस्तान भी जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर सकता था। उन्होंने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान में साल 2017 वाली उनकी सरकार की नीतियां जारी रहती तो यह सम्मेलन पाकिस्तान में होता या होने वाला होता।
हालांकि पाकिस्तानी आवाम और वहां के कुछ नेता जी 20 सम्मेलन को भारत के लिए बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि इस आयोजन के साथ ही दुनिया भर के देशों में अपनी छवि और मजबूत हुआ है। भारत ने एकबार फिर उभरती हुई ताकत के रुप में अपने को दुनिया के सामने पेश करने में कामयाब हुआ।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
44 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines