NASA Mission Artemis II: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चंद्र मिशन आर्टेमिस II के लिए सोमवार को चार यात्रियों की घोषणा कर दी। इस दल में एक महिला को भी शामिल किया गया है। बता दें कि 2024 में आर्टेमिस II मिशन के तहत चारों अंतरिक्षयात्री चंद्रमा के लिए उड़ान भरेंगे।
चांद के लिए उड़ान भरने वाले चार सदस्यीय टीम में अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट रीड वाइसमैन, अफ्रीकी अमेरिकी नौसैनिक विक्टर ग्लोवर, अंतरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। बता दें कि क्रिस्टीना कोच के नाम सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में उड़ान भरने का विश्व रिकार्ड है।
और पढ़िए – China Love Holiday: घटते जन्म दर से परेशान जिनपिंग सरकार का अनोखा कदम, ‘रोमांस’ के लिए दी एक हफ्ते की छुट्टी
कौन हैं क्रिस्टीना कोच?
44 साल की क्रिस्टीना कोच एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। चांद पर कदम रखने से पहले वे 328 दिनों तक स्पेस में रह चुकी हैं। किसी महिला की ओर से सबसे लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का ये विश्व रिकॉर्ड है।
47 साल के जेरेमी हैनसेन कनाडा के रहने वाले हैं। कनैडियन स्पेस एजेंसी में आने से पहले हैनसेन फाइटर पायलट थे। ये उनका पहला अंतरिक्ष मिशन होगा।
और पढ़िए – दुनिया के सबसे बड़े सैन्य संगठन NATO का 31वां सदस्य बनेगा फिनलैंड, मंगलवार को फहराएगा झंडा, महासचिव ने किया ऐलान
विक्टर ग्लोवर को नासा ने आर्टेमिस II के पायलट के रूप में चुना है। विक्टर चंद्र मिशन पर भेजे जाने वाले पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री होंगे। वहीं, मिशन मून में शामिल 47 साल के रीड वाइसमैन यूएस नेवी में पायलट हैं।
2024 में शुरू होगा नासा का ये मिशन
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नासा ने ‘मून मिशन’ का ऐलान किया है। 50 साल बाद चार अंतरिक्ष यात्री फिर से चांद पर भेजे जाएंगे। नासा का ये मिशन 2024 के अंत में या 2025 की शुरुआत में लॉन्च होगा।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
4 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
5 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines