Nanny Recruitment Rs 83 Lakh Salary: भारतीय-अमेरिकी अरबपति विवेक रामास्वामी एक बार फिर से सुर्खियों में है। रामास्वामी इन दिनों अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक नैनी की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक भर्ती वेबसाइट पर लोगों के आवेदन मांगे है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस नैनी की सैलीरी 1,00,000 डॉलर यानी लगभग 83 लाख रुपये से अधिक होगी।
83 लाख रुपये सैलरी
वेबसाइट पर नौकरी के विवरण में उम्मीदवार के लिए कुछ शर्ते रखी गई है। अमेरिका की जॉब एजेंसी EstateJobs.com पर इस नौकरी के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। नौकरी के इस विज्ञापन में कहा गया है कि अरबपति रामास्वामी घरेलू कामकाज के स्टाफ को बढ़ा रहे हैं, जिसमें जिसमें नैनी की जॉब अभी खाली है।
रामास्वामी अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक नैनी तलाश है। इस काम के लिए नैनी को एक लाख डॉलर (83 लाख रुपये से अधिक) की सैलीरी मिलेगी।
करना होगा ये काम
वेबसाइट पर जॉब की डिस्क्रिप्शन में लिखा गया कि है, हाई-प्रोफाइल फैमिली के साथ जुड़कर काम करने का सुनहरा मौका। अरबपति रामास्वामी के सिर्फ दो बच्चों को संभाला होगा, जिसके लिए उम्मीदवार को लाखों में सैलीरी दी जाएगी। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार सिलेक्ट होता है कि उसे इस अमीर परिवार के साथ आलीशान जिंदगी जीने और उनके साथ घूमने-फिरने का भी मौका मिलेगा।
यह भी पढे़ं: Rahul Gandhi Punjab Visit: दूसरे दिन भी गोल्डन टेंपल में दिखे, सब्जियां काटीं और झूठे बर्तन धोए
वीकली रोटा के हिसाब से करना होगा काम
इस जॉब के लिए चुने गए उम्मीदवार को वीकली रोटा के हिसाब से काम करना होगा। वीकली रोटा में कर्मचारी को एक हफ्ता काम करना होता है और एक हफ्ते उसकी छुट्टी रहती है।
उम्मीदवार की आयु सीमा
नौकरी के लिए रखी गई शर्तों में सबसे पहली शर्त ये है कि उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। चुने गए उम्मीदवार को टीम के साथ मिलकर काम होगा। नैनी को बच्चों के डैली रूटिन को बनाने में मदद करनी होगी। इसके अलावा बच्चों के रूटिन के हिसाब से उनका सामान पैक करना होगा। इन सभी के लिए नैनी को एक Non-Disclosure Agreements पर साइन करना होगा।
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 hr agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 hr ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
5 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
5 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
5 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
5 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
6 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
14 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
14 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines