Myanmar exposed Pakistan: महंगाई और गरीबी से जूझ रहे पाकिस्तान की एक बड़ी धोखेबाजी सामने आई है। दक्षिण एशियाई देश म्यांमार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान से समझौते के तहत मिले जेएफ-17 लड़ाकू विमान खराब हैं और इस्तेमाल के लायक नहीं हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि इन विमानों को पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर तैयार किया है। खराब विमानों की संख्या 11 बताई जा रही है और ये सभी लड़ाकू विमान पाकिस्तान ने दिए थे।
बताया जा रहा है कि कई बार शिकायत के बाद भी विमानों को ठीक नहीं किए जाने पर म्यांमार में सत्तासीन सैन्य सरकार ने पाकिस्तान से गहरी नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि म्यांमार में सैन्य सरकार जुंटा को समझौते के तहत जेके-17 मल्टी रोल फाइटर जेट दिए गए थे। इस्तेमाल करने के दौरान इन्हें अक्षम पाया गया। इसके सभी विमानों को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
पाकिस्तान ने दिए 11 खराब विमान
मिली ताजा जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से मिले सारे के सारे 11 विमान में तकनीकी खराबी है। इसकी आधिकारिक शिकायत भी पाकिस्तान के समक्ष जताई गई। इस बीच कई बार इन विमानों की खराबी को दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन पाकिस्तान को कामयाबी नहीं मिली। इस सबके बीच म्यांमार में सत्तासीन जुंटा सरकार ने पाकिस्तान को अब सख्त संदेश दिया है कि इन 11 खराब विमानों को लेकर अपना जवाब दें।
चीन के साथ मिलकर पाक ने बनाया विमान
जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को पाकिस्तान की कंपनी एयरोनॉटिकल कॉम्पलेक्स ने चीन की कंपनी चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन के साथ मिलकर तैयार किया है। म्यांमार को ये 11 विमान 2016 में हुए एक समझौते के तहत दिए गए थे। बताया जा रहा है कि आपूर्ति मिलने कुछ दिन बाद इनमें खराबी आ गई और विमानों ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया। इस दौरान खामी का पता चला कि इस बाबत पाकिस्तान को सूचना दी गई, लेकिन उसने गंभीरता से नहीं लिया।
पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार ने खोल दी अपने ही देश की पोल, लंदन से जारी किया ऐसा Video
चीन के इस कदम से रूस नाराज ! बताया- द्विपक्षीय समझौते के खिलाफ; क्या बढ़ेगी दोनों देशों में टेंशन?
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 hr ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
3 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
3 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
17 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
19 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
20 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
20 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
22 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines