Mexico Accident: मैक्सिको के उत्तरी राज्य तमुलिपास में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि एक ट्रैक्टर-ट्रेलर और एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गाड़ियों में आग लग गई थी, जिससे ज्यादा लोगों को नहीं बचाया जा सका।
तमुलिपास के जन सुरक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया के बाहर राजमार्ग पर चल रही गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ेंःImran Khan Arrest Case: इमरान खान की गिरफ्तारी का CCTV फुटेज इस्लामाबाद HC से चोरी, जज ने लगाई फटकार
हादसे की शिकार बैन में बच्चे भी थे सवार
बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार वैन में बच्चों समेत यात्री सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि जब तक अधिकारी वहां पहुंचे तब तक ट्रक दुर्घटनास्थल पर नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रेलर छोड़कर ट्रक लेकर वहां से निकल गया होगा।
ये भी पढ़ेंःImran Khan Arrest: इमरान खान की जमानत मंजूर, फिर भी गिरफ्तारी का डर
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने हालांकि मृतकों की आईडी बरामद की है, जिनमें से अधिकांश मेक्सिकन हैं।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
11 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
13 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
14 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
16 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines