हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Earthquake: अर्जेंटीना और चिली में तेज भूकंप से कांपी धरती, घर खाली कराने के लिए बजे सायरन, सामने आए वीडियो

Earthquake in Chile and Argentina: दक्षिण अमेरिकी देशों चिली और अर्जेंटीना के समुद्री तटों के पास शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। यह झटका समुद्र के अंदर आया, जिससे आसपास के इलाकों में भी हलचल महसूस की गई।

विज्ञापन

दक्षिण अमेरिकी देशों अर्जेंटीना और चिली के समुद्री तटों के पास शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है। भूकंप के तेज झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर की ओर खुले आसमान की ओर भागने लगे।  अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी किनारों के करीब समुद्र में था। भूकंप को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

समुद्र तट क्षेत्र को खाली करने का आदेश

सुनामी के खतरे को देखते हुए चिली की राष्ट्रीय आपदा निवारण और प्रतिक्रिया सेवा ने अंटार्कटिक और मैगलन क्षेत्र के समुद्र तट क्षेत्र को खाली करने का आदेश दिया है। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप केप हॉर्न और अंटार्कटिका के बीच ड्रेक पैसेज में सिर्फ 10 किमी (6 मील) की गहराई पर आया। चिली और अर्जेंटीना भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं, क्योंकि यह इलाका ‘रिंग ऑफ फायर’ (आग का घेरा) कहलाने वाले भूभाग में स्थित है, जहां धरती की टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं और अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो सामने आए, जिनमें प्यूर्टो विलियम्स में सुनामी चेतावनी सायरन बजते हुए और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए देखा जा सकता है।

सुनामी की चेतावनी के लिए बजे सायरन

यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के शहर उशुआइया के तट से 219 किलोमीटर दूर था। भूकंप दोपहर करीब 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया। चिली के प्यूर्टो विलियम्स में सुनामी की चेतावनी जारी करने के लिए सायरन बजाया गया। भूकंप के बाद लोग ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली की ओर से भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के भीतर तटीय क्षेत्रों के लिए खतरनाक लहरों की चेतावनी जारी की गई है। इसके दायरे में अर्जेंटीना के साथ ही चिली का हिस्सा भी आता है।

स्थानीय पुलिस सहायता में जुटी

डी कैराबिनेरोस डी चिली ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि मैगलन क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय किनारे पर रह रहे लोगों और उनके परिवारों को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से निकासी प्रक्रिया में सहायता की जा रही है। चिली की हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक सेवा (SHOA) ने अनुमान लगाया है कि आने वाले घंटे में अंटार्कटिका और चिली के सुदूर दक्षिण में शहरों में समुद्री लहरें पहुंच जाएंगी।

भूकंप से निपटने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध: राष्ट्रपति

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि भूकंप से निपटने के लिए देश में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘हम मैगलन क्षेत्र में समुद्र तट को खाली करने का आह्वान करते हैं। इस समय हमारा कर्तव्य होना चाहिए कि हम तैयार रहे और अधिकारियों की बात मानें।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें