Maryland Murder Case: अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की ओर से भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर ढाई लाख अमेरिकी डॉलर (2.09 करोड़ रुपए) का इनाम रखा गया है। व्यक्त गुजरात का रहने वाला है, जो अमेरिका में अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार है। एजेंसी ने कहा है कि वह लगातार भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल नामक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
एफबीआई को आखिरी बार आरोपी के न्यू जर्सी के नेवार्क इलाके में होने की जानकारी मिली थी। 12 अप्रैल 2015 को आरोपी ने मैरीलैंड के हनोवर में एक डोनट (तली आटा पेस्ट्री) की दुकान पर अपनी पत्नी का कत्ल किया था। दोनों दुकान पर साथ काम करते थे। पत्नी का नाम ऐनी अरुंडेल काउंटी था, जिसका मामूली बात पर आरोपी ने कत्ल कर दिया था।
सिर पर वार कर ली थी जान
एफबीआई के अनुसार उसने पत्नी के सिर पर भारी चीज से कई वार किए थे। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 13 अप्रैल को वारंट जारी किया गया था। उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। एफबीआई की ओर से कहा गया है कि आरोपी शायद यूएस से बाहर भाग गया है। उसने फ्लाइट के जरिए देश छोड़ा है। 20 अप्रैल 2015 को आरोपी के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट ऑफ मैरीलैंड, यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, मैरीलैंड, बाल्टीमोर में कॉमन अरेस्ट वारंट जारी किए जा चुके हैं। लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पा रहा है। अब आरोपी के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई है।
भारतीय छात्र का भी हो चुका है मर्डर
अमेरिका में कुछ माह पहले एक भारतीय छात्र की हत्या का मामला भी सामने आया था। मृतक बोस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था। उसकी पहचान 20 वर्षीय पारुचुरी अभिजीत के तौर पर हुई थी, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला था। पिता परुचुरी चक्रधर और माता श्रीलक्ष्मी की इकलौती संतान था। मां शुरू में नहीं चाहती थी कि बेटा विदेश जाए। लेकिन बाद में परिवार ने सहमति से भेजा था।
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 hr agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 hr ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
5 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
5 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
6 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
6 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
6 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
14 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
15 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines