Virgin atlantic plane screws missing: मैनचेस्टर से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में उस समय असमंजस का माहौल बन गया जब उड़ान से पहले एक यात्री ने विमान के कुछ बोल्ट (Bolt) गायब देखे। उसने तुरंत मामले की सूचना क्रू मेंबर को दी। फिर इस बात की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी गई और फिर सुरक्षा कारणों से उड़ान को कैंसिल किया गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए न्यूयॉर्क के John F Kennedy अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया था।
Virgin Atlantic की उड़ान संख्या VS127 में हुई घटना
दरअसल, Virgin Atlantic की उड़ान संख्या VS127 बीते 15 जनवरी को मैनचेस्टर से न्यूयॉर्क जा रही थी। इस दौरान एक यात्री की नजर खिड़की से बाहर प्लेन पर पड़ी जहां उसके कुछ पेंच गायब थे। मामले की सूचना एयरलाइंस कर्मियों और एयरक्राफ्ट इंजीनियरों को दी गई। तुरंत विमान में से यात्रियों को उतारा गया और पेंच लगाए गए। इस सब से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हालांकि बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया। लेकिन बताया जा रहा है कि इस सब में यात्रियों को कई घंटे की देरी हुई। जब तक प्लेन ठीक नहीं किया गया। एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी रहा। घटनास्थल को एयरलाइट कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया।
कुल 119 पेंच में से चार पेंच गायब थे
अब इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान के कुल 119 पेंच में से चार पेंच गायब थे। इस बारे में बयान जारी कर Virgin Atlantic ने खेद प्रकट किया है। एयरलाइन के मुताबिक वह यात्रियों को ऐसा अनुभव नहीं देना चाहते थे। सुरक्षा कारणों से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारों के अनुसर इस तरह किसी तरह के पेंच कम होने से हवा में उड़ते हुए विमान का बैलेंस बिगड़ सकता है। हर उड़ान से पहले उसकी जांच की जाती है। बताया जा रहा है कि विमान में 100 से ज्यादा पैसेंजर थे। एक यात्री की सूझबूझ से इनकी जान बच गई।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
8 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
12 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
12 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
20 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
21 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
23 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines