हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों का नहीं हुआ निलंबन? जानें डिप्टी मिनिस्टर ने क्या कहा

Maldivian ministers derogatory remarks against PM Modi: पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी करने वाले मंत्रियों के निलंबन की खबर फर्जी निकली।

विज्ञापन
लक्षद्वीप में पीएम मोदी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

Maldivian deputy minister denies suspension of ministers over derogatory remarks against PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्रियों के निलंबन की खबरें सामने आई थी। हालांकि, अब मालदीव के डिप्टी मिनिस्टर हसन जिहान ने इसका खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह फेक न्यूज है। हसन की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई, जब स्थानीय मीडिया आउटलेट अधाधू ने रिपोर्ट दी थी पीएम मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मजाक उड़ाने और उन पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्रियों महजूम माजिद, मरियम शिउना और मालशा शरीफ को निलंबित कर दिया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अधाधु ने एक शीर्ष सरकारी सूत्र का हवाला देते हुए बताया था कि हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा के बाद पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, हसन जिहान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर इसका खंडन कर दिया।

पीएम मोदी ने चार जनवरी को शेयर की लक्षद्वीप की तस्वीरें

बता दें कि मालदीव के एक उप मंत्री और कुछ अन्य सरकारी अधिकारियों द्वारा पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के  बारे में अपमानजनक पोस्ट करने के बाद बड़े पैमाने पर हंगामा मच गया है। प्रधानमंत्री ने चार जनवरी को केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने समुद्र तटों और नीले आसमान की कई तस्वीरें एक्स पर साझा की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि एडवेंचर के शौकीन लोगों को लक्षद्वीप की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

मरियम शिउना ने पीएम मोदी का उड़ान मजाक

बता दें कि मालदीव की युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया था और अपमानजक टिप्पणी की थी। भारतीय उच्चायुक्त ने इस मामले को मालदीव की सरकार के सामने भी उठाया है। इससे पहले, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने शिउना की टिप्पणियों की निंदा करते हुए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मंत्रियों को इस तरह की टिप्पणियों से दूर रखने का आग्रह किया।

पीएम मोदी के समर्थन में खड़े नजर आए बॉलीवुड सितारे

पीएम मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ बॉलीवुड सितारे भी खड़े नजर आए। उन्होंने इन टिप्पणियों की आलोचना करते हुए लक्षद्वीप में समुद्र तट पर्यटन को बढ़ावा देने के पीएम मोदी के आह्वान के प्रति भी समर्थन जताया। अभिनेता अक्षय कुमार ने मालदीव के मंत्रियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मालदीव के मंत्री इस तरह की टिप्पणी उस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कर रहे हैं, जो उन्हें बड़ी संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं, लेकिन इस तरह के अकारण नफरत को क्यों बर्दाश्त करें। अक्षय कुमार ने कहा कि कि मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों का पता लगाने और अपने खुद के देश के पर्यटन का समर्थन करने का निर्णय लें।

 

सलमान खान ने की पीएम मोदी की प्रशंसा

अभिनेता सलमान खान ने भी लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री को देखना बहुत अच्छा है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने मालदीव के सांसद जाहिद रमीज की टिप्पणी पर उन्हें बेवकूफ और अश्लील नस्लवादी कहा। पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने भी मरियम शिउना की आलोचना की।

यह भी पढ़ें:

Lakshadweep जाकर PM Modi ने साधे एक तीर से दो निशाने, India Out को मिला करारा जवाब

PM Modi के Lakshadweep दौरे से क्यों तिलमिलाया Maldives? भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर मंत्री कर रहे अपमानजनक पोस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें