Vladimir Putin Praise PM Narendra Modi and Make In India, मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बीते दिनों G20 Summit में भाग लेने के लिए भारत भले ही नहीं आए, लेकिन इस दौरान भारत की तरफ से रखा गया प्रस्ताव उन्हें खूब भाया है। उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, खासकर ‘मेक इन इंडिया’ की खासी तारीफ की है। पुतिन ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें अपने भागीदार अर्थात् भारत से सीखना चाहिए। हम यहां भारत में निर्मित कारों और जहाजों के इस्तेमाल पर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी लोगों को मेड इन इंडिया के लिए प्रोत्साहित करके सही काम कर रहे हैं’।
-
8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें हमारे कई साझेदारों की तरह काम करना चाहिए, जैसे कि भारत’
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) के प्रस्ताव पर भी दी पुतिन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया
मंगलवार को व्लादिवोस्तोक में एक कार्यक्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वदेशी ऑटोमोबाइल का इस्तेमाल करने की बात पर जोर दिया। 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘तब हमारे पास घरेलू स्तर पर तैयार कारें नहीं थी, लेकिन अब हैं। यह सच है कि वह मर्सिडीज या ऑडी कारों की तुलना में सामान्य नजर आती हैं, जिन्हें हमने 90 के दशक में बड़ी संख्या में खरीदा था, लेकिन अब यह मुद्दा नहीं है। मुझे लगता है कि हमें हमारे कई साझेदारों की तरह काम करना चाहिए, जैसे कि भारत। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक इन इंडिया प्रोग्राम का प्रचार कर सही काम कर रहे हैं। वह सही हैं।’
यह भी पढ़ें: G20 से अमेरिका लौटते ही मुश्किल में फंसे बाइडेन, महाभियोग को मिली मंजूरी, जानें क्या हैं आरोप?
यह यह बात भी उल्लेनीय है कि व्लादिमीर पुतिन बीते दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे, लेकिन उस दौरान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए गए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) के प्रस्ताव पर पुतिन ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। पुतिन की मानें तो रूस को प्रभावित करने जैसा इस कॉरिडोर में कुछ नहीं है, बल्कि यह रूस के लिए फायदे वाला होगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘IMEC को लेकर लंबे समय से चर्चाएं जारी थीं। मुझे लगता है कि यह हमें लॉजिस्टिक्स का विकास करने में मददगार होगा’।
यह भी पढ़ें: किम जोंग उन की पुश्तैनी शाही ट्रेन; पूरी गाड़ी बुलेटप्रूफ, अंदर की खासियत जानकर हैरान हो जाएंगे
दरअसल, शनिवार को ही भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और यूरोपीय संघ ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एक बड़ा शिपिंग और रेलवे कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। अब इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए पुतिन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका एक नए आर्थिक गलियारे के निर्माण पर यूरोपीय संघ, सऊदी अरब और भारत के साथ सहमत हो गया है, यह अच्छी बात है।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
3 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
10 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
10 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
13 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
13 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
13 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
14 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines