Pakistan Train Accident : पाकिस्तान में रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। पाकिस्तान मीडिया की ओर से बताया गया है कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
पाकिस्तानी न्यूज साइट जियो टीवी के मुताबिक, ये हादसा कराची से 275 किलोमीटर दूर सिंध के नवाबशाह जिले में सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। बताया गया है कि हवेलियन जा रही हजारा एक्सप्रेस की 8-10 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक घायल हो गए।
नौ बोगियों को हटाया गया
बेनजीराबाद डिवीजन के आयुक्त अब्बास बलूच ने एक बयान में कहा कि इस घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री अभी भी बोगिों में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक राहत ट्रेन भी आने वाली है और जिले के अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। बेनजीराबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक यूनिस चांडियो ने कहा कि 10 क्षतिग्रस्त बोगियों में से नौ को हटा दिया गया है, घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि बाकी बोगी को हटाने के लिए बड़ी मशीनों की जरूरत है।
जियो टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन दुर्घटना के बाद सिंध के आंतरिक जिलों से आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन बदं कर दिया गया है, जिससे हजारों लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परिचालन बहाल करने में 18 घंटे तक का समय लग सकता है।
बोगियों में क्षमता से ज्यादा भरी थी सवारियां
अधिकारियों को भारी सामग्री और जान-माल के नुकसान की आशंका है, क्योंकि बताया जा रहा है कि ट्रेन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे, यहां तक भी कहा जा रहा है कि क्षमता से भी ज्यादा यात्री ट्रेन की बोगियों में सवार थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रेन, जिसमें इकोनॉमी क्लास में 950 यात्रियों की क्षमता वाली 17 बोगियां और वातानुकूलित मानक कोच में 72 बोगियां शामिल थीं, जिला संघार में कराची से हवेलियन जाने के दौरान पटरी से उतर गई। उन्होंने कहा कि 10 स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ), चार जिला पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और 100 से अधिक पुलिसकर्मी बचाव कार्य में लगाया गया है।
पाकिस्तान के रेल मंत्री का आयो बयान
संघीय रेलवे और उड्डयन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस हादसे की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ये हादसा जानबूझकर दुर्घटना को अंजाम दिया जाने वाला भी हो सकता है। इसके अलावा कोई बड़ी खराबी भी हो सकती है। संघीय मंत्री ने कहा कि पहले, हम राहत प्रदान करेंगे और फिर मामले की जांच करेंगे। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। सुक्कुर के अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।
राहत कार्य में उतारी सेना
उधर, सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर की ओर से जारी विशेष निर्देशों के बाद पाकिस्तानी सेना भी दुर्घटनास्थल पर राहत गतिविधियों में शामिल हो गई है। सेना के विमानन हेलीकॉप्टरों के साथ हैदराबाद और सक्रांद से अतिरिक्त सैन्य बल को भी बुलाया गया है। सेना के जवान बचाए गए यात्रियों के लिए खाद्य सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंचेंगे। इस बीच, रेंजर्स के अधिकारियों ने जियो न्यूज को बताया कि सिंध रेंजर्स के महानिदेशक (डीजी) मेजर जनरल अजहर वकास के अनुसार अर्धसैनिक बल के कर्मियों को भी बचाव कार्य के लिए भेजा गया है।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
19 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
21 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines