PM KP Sharma Oli on KIIT Student Suicide Case: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में एक नेपाली छात्रा की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। मृतक छात्रा प्रकृति लामसाल नेपाल की रहने वाली थी और बी-टेक थर्ड ईयर की छात्रा थी। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में नेपाली छात्रों के बीच असंतोष बढ़ गया, जिसके चलते उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें हॉस्टल खाली करने का निर्देश दे दिया। प्रदर्शनकारी नेपाली छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मनमानी और घटना को दबाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना उचित कारण के उन्हें परिसर छोड़ने का निर्देश दिया गया। वे जांच में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
नेपाली पीएम ने लिया संज्ञान
इसी बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने दो अधिकारियों को उन छात्रों की काउंसलिंग के लिए भेजा है, जिन्हें ओडिशा के केआईआईटी यूनिवर्सिटी में अपने नेपाली सहपाठी की मौत के बाद कथित तौर पर वहां से निकलने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों को हॉस्टल में रहने या अपनी मर्जी से घर लौटने का विकल्प मिलेगा। भारत में स्थित नेपाली दूतावास ने मृतक छात्र के परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि वह KIIT मैनेजमेंट और ओडिशा राज्य सरकार के संपर्क में है। केपी शर्मा ओली ने यह भी कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से घटना के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार भारत में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।
छात्रा की मौत के बाद क्या हुआ?
नेपाली छात्रों ने दावा किया कि रविवार को भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) विश्वविद्यालय के छात्रावास में तीसरे वर्ष की बी.टेक छात्रा मृत पाई गई। केआईआईटी प्रशासन ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया और कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। कॉलेज प्रशासन ने यह भी दावा किया कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए कॉलेज कैंपस और छात्रावासों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। कॉलेज मैनेजमेंट ने सभी नेपाली छात्रों से अपने कैंपस में लौटने और कक्षाओं में भाग लेने की अपील भी की।
प्रेमी पर उत्पीड़न का आरोप
मृतक छात्रा प्रकृति लामसाल के दोस्तों और परिवार ने दावा किया कि उसका प्रेमी मानसिक उत्पीड़न कर रहा था, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी अद्विक श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया गया। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
केआईआईटी प्रशासन का बयान
केआईआईटी विश्वविद्यालय प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि छात्रा की आत्महत्या के पीछे व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी घोषणा की कि नेपाल के सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया है। छात्रों ने प्रशासन के इस कदम पर सवाल उठाया और कहा कि अचानक नेपाल लौटने की व्यवस्था करना मुश्किल है। एक छात्र ने कहा कि हमें जबरन निकाला जा रहा है। हम एक ही दिन में नेपाल कैसे जा सकते हैं?
छात्रों को जबरन भेजा गया
सोमवार को कई नेपाली छात्रों को दो बसों में भरकर कटक रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। एक छात्र ने बताया कि हमें छात्रावास खाली करने को कहा गया और स्टेशन पर उतार दिया गया। वहीं, अन्य राज्यों के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें हॉस्टल से बाहर निकलने से रोका। नेपाल सरकार ने इस मामले पर अपनी नजर बनाए रखने और प्रभावित छात्रों को हरसंभव सहायता देने की बात कही है।
संबंधित खबरें
PAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
5 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
10 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
10 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
12 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
15 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines