Khalistani terrorist Gurupatwant Singh Pannu: न्यूयॉर्क की एक अदालत ने खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी सरकार से जवाब तलब किया है। अमेरिकी डिस्टिक मजिस्ट्रेट विक्टर मारेरो ने सरकार अपना डिटेल जवाब तीन दिन के अंदर देने का निर्देश दिया है।
गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है
न्यूयॉर्क कोर्ट ने यह निर्देश पिटीशनर निखिल गुप्ता की याचिका पर दिया है। निखिल गुप्ता फिलहाल अमेरिकी कोर्ट में हिरासत में है। गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर यह साजिश रची है। यह सरकारी कर्मचारी कौन है इस बारे में अभी पता नहीं चला है। अमेिरकी पुलिस इस सरकारी कर्मचारी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोर्ट ने कहा, सरकार मामले में हत्या की साजिश रचने संबंधित सबूत पेश करे
सुनवाई के दौरान न्यूयॉर्क की कोर्ट ने निखिल गुप्ता की याचिका पर अमेरिकी सरकार से कहा कि वह मामले में हत्या की साजिश रचने संबंधित सबूत पेश करे। वहीं, सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि निखिल गुप्ता पन्नू को मारने की साजिश कर रहे हैं। वकील का आरोप था कि गुप्ता ने पैसे के बदले इस हत्याकांड की साजिश रची थी।
पिटीशनर लॉ फॉलो करने वाले इंडियन सिटीजन
सुनवाई के दौरान गुप्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि पिटीशनर लॉ फॉलो करने वाले इंडियन सिटीजन हैं। उन्हें इस साजिश में फंसाया जा रहा है। उनका कहना था कि इन सब आरोपों के बीच उन्हें जान का खतरा तक बना हुआ है।
30 जून से जेल में बंद है निखिल
निखिल गुप्ता भारतीय नागरिक हैं। बीते 30 जून 2023 को आरोप लगने के बाद उन्हें चेक रिपब्लिक की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अमेरिकी पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में लिया। तभी से वह अमेरिकी की गिरफ्त में है।
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
14 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
6 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines