Kabaddi Match Violence: कबड्डी मैच के दौरान बवाल के बाद एक शख्स को गोली मार दी गई, फिर तलवार से शख्स पर एक के बाद एक कई वार किए गए। कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान बंदूक और तलवार से हमले की घटना में करीब 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना ब्रिटेन के डर्बीशायर के अल्वास्टन का है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रविवार को ब्रिटेन के डर्बीशायर के अल्वास्टन में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हिंसा भड़क गई। बंदूक और तलवार से हुए विवाद में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 4 बजे डर्बी कबड्डी मैदान में घटी।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो फुटेज में कथित तौर पर भीड़ को भागते हुए दिखाया गया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।
द सन ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए बताया कि दो विरोधी गिरोहों ने हिंसा को अंजाम दिया। उनमें से एक ने कहा कि एक व्यक्ति पर तलवार से बार-बार हमला करने से पहले उसे गोली मार दी गई थी।
द सन के मुताबिक, घटना के दौरान लोगों को अपनी कारों में घटना स्थल से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने 20 से अधिक पुलिस कारों को घटनास्थल की ओर आते देखा। वहीं, एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमें रविवार 20 अगस्त को 15.51 बजे एल्वास्टन लेन, अल्वास्टन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की सूचना मिली थी।
पुलिस ने बताया कि तीन लोग घायल हो गए हैं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। पुलिस की ओर से अपील की गई है कि जिस किसी ने भी घटना देखी है, या उसके पास कोई जानकारी है, वो हमसे संपर्क कर सकता है।
(Adipex)
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
2 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
3 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
11 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
13 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
18 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
18 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines