Poland Missiles Attack: पोलैंड में रूसी मिसाइलों के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक्शन में आ गए हैं। जो बाइडेन ने विश्व देशों के नेताओं के साथ इमरजेंसी मीटिंग की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बाली में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर विश्व नेताओं के साथ एक आपातकालीन बैठक की।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में सैकड़ों मिसाइल हमले हुए। हम इस समय पूरी तरह से यूक्रेन का समर्थन करते हैं, जैसा कि हम शुरू से ही करते आ रहे हैं। हम उन्हें अपनी रक्षा करने की क्षमता देने के लिए जो भी करना होगा करेंगे।
बता दें कि मंगलवार देर शाम पोलैंड पर रूसी मिसाइल से अटैक में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच, स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने बताया कि इस हमले में रूस का कोई हाथ नहीं है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि उसकी सेना ने यूक्रेनी-पोलिश सीमा क्षेत्र को निशाना बनाते हुए कोई हमला नहीं किया है।
व्हाइट हाउस के प्रेस पूल के अनुसार, बाइडेन ने पत्रकारों को यह जानकारी देने से इनकार कर दिया कि उन्हें पोलैंड के बारे में क्या जानकारी मिली है। खबर है कि बाइडेन ने फ्रांस, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, जापान के राष्ट्रपतियों के साथ बैठक की है। व्हाइट हाउस की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें बाइडेन विश्व देशों के नेताओं के साथ दिख रहे हैं।
पोलैंड के राष्ट्रपति ने हमले को लेकर जारी किया बयान
मिसाइल हमलों के बाद पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने कहा कि हमारे पास इस समय कोई निर्णायक सबूत नहीं है कि मिसाइलों को किसने लॉन्च किया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मिसाइल रूसी निर्मित थे। उन्होंने कहा कि इस बात के भी कोई संकेत नहीं है कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी।
बता दें कि मंगलवार देर शाम को यूक्रेन की सीमा से लगे पोलैंड के लुबेल्स्की प्रांत में दो मिसाइलें गिरीं। इसके बाद पोलिश सरकार ने रूस के राजदूत को देश में तलब किया है। एक बयान में, पोलिश विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लुकाज़ जसीना ने इस घटना पर तत्काल विस्तृत स्पष्टीकरण की मांग की है।
जेलेंस्की ने पोलैंड के राष्ट्रपति डूडा से की बात
मिसाइल हमलों के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से बात की और हमलों में मारे गए नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन, पोलैंड, पूरे यूरोप और दुनिया को आतंकवादी रूस से पूरी तरह से सुरक्षित किया जाना चाहिए।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
8 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
8 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines