Japanese city bans walking on escalators: दुनिया में हर देश के कानून अलग-अलग हैं। जब भी सरकार को जरूरत पड़ती है तो उसके अनुसार कानून बनाती है। आप ऐसे कई कानूनों को जानते होंगे जो विदेश में हैं, लेकिन भारत में नहीं है। इसी तरह जापान में भी सरकार ने एस्केलेटर को लेकर एक कानून बनाया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति एस्केलेटर पर चल नहीं सकता है। उसे इस पर स्थिर होकर यानी खड़े होकर ही जाना होगा। सरकार ने इस कानून को लागू करने के पीछे की वजह बताई कि एस्केलेटर पर चलने की वजह से कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए इस कानून को लाया गया है।
दुनिया का ऐसा शहर, जहां पर ‘Escalator’ पर चलना है बैन
आपको बता दें कि ये जापान के नागोया शहर में एस्केलेटर को लेकर एक अध्यादेश पेश किया गया था। जिसने एक अक्टूबर से कानून की शक्ल ले ली है यानी अब यहां पर किसी भी एस्केलेटर पर यात्रियों को चलने की मनाही है। साथ ही लोगों को जागरुक करने और चेतावनी देने के लिए बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए हैं। जबकि, अमेरिका की पेसिफिक कोस्ट सिटी के लोगों के लिए एस्केलेटर पर लेफ्ट साइड खड़े होने के लिए कहा जाता है ताकि अगर कोई शख्स जल्दी में हो तो राइट साइड से निकल जाए। हालांकि, ऐसे कई मामले सामने आए हैं। जब लोग अपना संतुलन खो देते हैं और दूसरों को भी अपने साथ गिरा देते हैं।
2018 और 2019 में हुईं 805 एस्केलेटर दुर्घटनाएं
जापान के नागोया शहर ने विकलांग लोगों और बुजुर्ग लोगों से टकराव और संभावित दुर्घटनाओं के डर से चिंता जताए जाने के बाद एस्केलेटर पर स्थिर खड़े रहने का कानून पास किया गया है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान एलिवेटर एसोसिएशन के नए आंकड़ों के अनुसार, 2018 और 2019 में कुल 805 एस्केलेटर दुर्घटनाओं को “अनुचित उपयोग” के कारण कैटेगराइज किया गया था।
संबंधित खबरें
तेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
10 mins agoLIVE: सौरव औरआशुतोष केस से जुड़े मजिस्ट्रेट को धमकी मामले में FIR दर्ज
20 mins agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
9 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
10 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
14 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
15 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
17 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
21 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
22 hrs agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines