Japan Fire: दक्षिण-पश्चिमी जापान के ओइता प्रान्त में भीषण आग लग गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आग में अभी तक 170 से ज्यादा इमारतें खाक हो गई हैं. इसकी जानकारी मंगलवार शाम लगभग 5:45 बजे तक मिली, जब एक स्थानीय शख्स ने आपातकालीन कॉल किया. आग से रेस्क्यू करने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. अग्निकांड में अभी तक एक व्यक्ति के लापता होने की खबर सामने आई है.
अभी तक एक शख्स है लापता
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी जापान के सागानोसेकी जिले के ओइता में ये आग मंगलवार को लगी थी. आग शहर के एक घने आवासीय क्षेत्र में लगी, जिसमें 70 साल का एक शख्स लापता है. इस आग की चपेट में 170 से ज्यादा इमारतें आई हैं. अग्निशमन कर्मी अभी भी इसको बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. अभी तक 170 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
ये भी पढ़ें: भूकंप के तेज झटकों से कांपा जापान, रिक्टर स्केल पर 6 रही तीव्रता, घरों-इमारतों में आई दरारें
पलक झपकते ही फैली आग
सागानोसेकी मछली पकड़ने के बंदरगाह के पास है. यहां पर मुश्किल ये है कि ये पहाड़ों से घिरा हुआ इलाका है. यहां पर आग बुझाना काफी मुश्किल हो रहा है. इस क्षेत्र में तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया था. हवाओं के तेज होने की वजह से आग पलक झपकते ही फैल गई. लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. वहीं अभी तक एक शख्स की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उनकी उम्र 70 साल बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं PM साने ताकाइची? जो कहती हैं- घोड़े की तरह काम करो, भारत से कैसे हैं जापान के संबंध?
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
10 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
14 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
14 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
21 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
22 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
23 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
23 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines