Italian PM Giorgia Meloni to PM Modi: बीते दिन लोकतंत्र के महापर्व का जनादेश सामने आया। बेशक नतीजों ने सभी को चौंका कर रख दिया। आखिरकार एनडीए को बहुमत मिला और बीजेपी ने तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगा दी। नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने सभी को जीत की बधाई दी। जीत के ऐलान के साथ ही पीएम मोदी को देश-विदेश से मुबारकबाद मिलने लगी। हालांकि इसी बीच सात समंदर पार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक खास पैगाम आया, जिसपर सभी की नजरें टिकी रह गईं।
इटली की पीएम ने दी बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आधी रात को पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर भी शेयर की। जी हां, जॉर्जिया मेलोनी ने रात के करीब 12:30 बजे एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में दोनों प्रधानमंत्री हंसते हुए हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर जी-20 सम्मेलन की है, जब जॉर्जिया मेलोनी खुद भारत आई थीं।
शेयर किया पोस्ट
इस तस्वीर के साथ पीएम मेलोनी ने लिखा कि नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत की बहुत-बहुत बधाई। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। हम साथ में काम करना जारी रखेंगे। इससे हमारी दोस्ती और भी अधिक गहरी होगी। साथ ही इटली और इंडिया के कई मुद्दों पर आपसी सहमति के साथ फैसला लेने की प्रतिबद्धता दोनों देशों और हमारे लोगों के लिए बेहतर साबित होगी।
पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को शुक्रिया अदा किया है। पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम भारत और इटली के संबध को मजबूत बनाने की तरफ प्रतिबद्ध रहेंगे। दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी जारी रहेगी। विश्व की बेहतरी के लिए हम साथ में काम करेंगे।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
8 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
15 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
17 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
21 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
21 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
23 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines