Benjamin Netanyahu Reaction: ईरान के साथ सीजफायर पर इजराइल ने आखिरकार चुप्पी तोड़ ही दी। इजरायल ने सीजफायर पर सहमति जता दी है। साथ ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज देश के नाम एक संदेश जारी करने का ऐलान भी किया है। इजरायल PMO की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि इजरायली सेना ने अपने सभी लक्ष्य साध लिए हैं। ईरान में चलाए गए आर्मी ऑपरेशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के मद्देनजर युद्धविराम की सहमति देते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सहमति जताते हुए युद्धविराम के प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं। इजरायल की ओर चेतावनी भी दी गई है कि ईरान की ओर से युद्धविराम के किसी भी तरह के उल्लंघन का पूरी शक्ति से जवाब दिया जाएगा।
सरकार के निर्देशों का पालन करने का आदेश
इजरायली सरकार ने बयान जारी करके कहा कि इजरायल के नागरिकों को तब तक IDF होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करना जारी रखना चाहिए, जब तक कि युद्ध विराम का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित नहीं हो जाता। नेतन्याहू सरकार के दिल उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने युद्ध में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन लोगों के पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना भी करते हैं, जो युद्ध में घायल हुए हैं। ऑपरेशन राइजिंग लॉयन चलाकर इजरायल ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। खुद को दुनिया की प्रमुख शक्तियों की सूची में शामिल कराया। पिछले कई दिन में IDF ने ईरान की राजधानी तेहरान में वहां के ठिकानों पर हमला किया है। एक वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक समेत 18 परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया है।
इजरायल सरकार ने जताया अमेरिका का आभार
इजरायल की सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, इजरायल को उनके समर्थन और ईरान के परमाणु खतरे को दूर करने में मदद करने के लिए धन्यवाद देती है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल रात सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसमें रक्षा मंत्री, IDF चीफ-ऑफ-स्टाफ और मोसाद के निदेशक शामिल थे। बैठक में रिपोर्ट दी गई कि इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के सभी उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। इजरायल ने अपने ऊपर से दोहरे अस्तित्वगत खतरे को हटा दिया है।
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
2 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
22 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines