Benjamin Netanyahu Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच पिछले 11 दिनों से चल रही जंग में 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस युद्ध के बीच मंगलवार को दर्दनाक खबर सामने आई। बताया गया कि इजरायल ने गाजा के अस्पताल पर हमला किया, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हालांकि इजरायल ने इस आरोप से मना किया है। इजरायली सेना ने आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया है। इस बीच तेल अवीव में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट की।
यह एक अलग तरह का युद्ध होगा
नेतन्याहू ने कहा- ”यह एक अलग तरह का युद्ध होगा क्योंकि हमास एक अलग तरह का दुश्मन है। जबकि इजरायल नागरिक हताहतों को कम करना चाहता है। हमास ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहता है। हमास जितना संभव हो सके उतने इजरायली लोगों को मारना चाहता है। उन्हें फिलीस्तीनी जीवन की भी कोई परवाह नहीं है। हर दिन वे दोहरे युद्ध अपराध को अंजाम देते हैं। नेतन्याहू ने आगे हमास पर छिपकर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- वे अपने नागरिकों के पीछे छिपकर हमारे नागरिकों को निशाना बनाते हैं, खुद को नागरिक आबादी में शामिल करते हैं और उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं।”
नेतन्याहू ने आगे कहा- हमने पिछले 11 दिनों में मानवता के खिलाफ हमास द्वारा किए जा रहे इस भयानक दोहरे युद्ध अपराध की कीमत देखी है। इजरायल वैध रूप से आतंकवादियों को निशाना बनाता है। हमास को सभी नागरिक हताहतों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हमने कल इस भयानक युद्ध अपराध की कीमत देखी जब फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा दागा गया एक रॉकेट विफल हो गया और अस्पताल पर जा गिरा। पूरी दुनिया का आक्रोश जायज था, लेकिन यह आक्रोश इजरायल पर नहीं बल्कि आतंकवादियों पर निर्देशित होना चाहिए। जैसे-जैसे हम इस युद्ध में आगे बढ़ेंगे, इजरायल नागरिकों को नुकसान से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।”
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines