Israel Palestine Conflict Israel Gaza Attack Latest Update: इजरायल में शनिवार सुबह 5 हजार राॅकेट से फिलीस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं राॅकेट हमले के 1 घंटे बाद गाजा ने अपने लड़ाके इजरायल भेज दिए। इजरायल में चारों ओर धुएं का गुबार था। इस हमले में इजरायल के 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने गाजा पट्टी राॅकेट दागे जिसमें 230 फिलीस्तीनियों और आज सुबह किए हमले में 300 नागरिकों को मार गिराया।
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो इजरायल पर छाई बारूदी धुंध आज की नहीं है। साल 2005 मेें इजरायल ने गाजा पट्टी क्षेत्र खाली कर दिया। भीड़भाड़ वाले इस तटीय शहर में 23 लाख घर हैं। इजरालय और फिलीस्तीनी समूहों के बीच अक्सर यहां झड़प की खबरें आती रहती हैं।
इसकी शुरूआत अगस्त 2005 में हुई अरब देशों के साथ युद्ध में मिस्त्र और सीरिया पर कब्जा करने के 38 साल बाद इजरायल की सेना ने गाजा पट्टी क्षेत्र को खाली कर फिलीस्तीन को सौंप दिया। इसके बाद हुए चुनावों में चरमपंथी संगठन हमास ने गाजा पट्टी की अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की। वहीं दूसरी ओर इजरायल, अमेरिका ने फिलीस्तीन की आर्थिक सहायता रोक दी। क्योंकि फिलीस्तीन ने इजरायल को मान्यता देने से इंकार कर दिया।
2008 में मारे गए 1400 फिलीस्तीनी
25 जून 2006 को हमास के आतंकियों ने एक इजरायली सैनिक को पकड़ लिया। हालांकि कैदियों की अदला-बदली के दौरान शाकित को रिहा कर दिया गया। इसके बाद भी गाजा पट्टी में हमास और फिलीस्तीन के बीच गृह युद्ध चलता रहा। गाजा पट्टी पर हमास के नियंत्रण के बाद हमास ने इजरायल पर पहला हमला 2008 में बोला। हमास ने इजरायल के दक्षिणी शहर सेडरोट पर राॅकेट से हमला किया इसके बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने लगातार 22 दिन तक गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए इसमें 1400 फिलीस्तीनी और 13 इजरायली युद्ध में मारे गए।
2014 में इजरायल ने 7 सप्ताह तक दागे राॅकेट
2012 में इजरायल ने अपनी खुफिया एजेंसी की मदद से हमास के सैन्य प्रमुख अहमद जाबरी की हत्या कर दी। वहीं 2014 में हमास ने तीन इजरालियों का अपहरण करके उनकी हत्या कर दी। इसके इजरायल ने 7 सप्ताह तक राॅकेट दागे जिसमें गाजा के 2100 से अधिक फिलीस्तीनी मारे गए। 2018 में भी इजरायल की सीमा पर फिलीस्तीनियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद हमास और इजरायल के बीच चले संघर्ष में 170 से अधिक फिलीस्तीनियों की मौत हो गई थी।
अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे हमास
2021 में येरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली सुरक्षा बलों की झड़प में कई फिलीस्तीनी घायल हो गए। इसके बाद एक बार दोनों ओर से हमला हुआ जिसमें 250 फिलीस्तीनी और 13 इजरायली मारे गए। इसके बाद इस साल जनवरी में भी हमास ने कई राॅकेट दागे जिसे इजरायल के आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया। हालांकि इस बार यह सिस्टम इजरायल की रक्षा नहीं कर सका हमास ने करीब-करीब 5 हजार से ज्यादा राॅकेट दागे जिसमें इजरायल के 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं इजरायल ने भी हमास को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
2 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
3 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
4 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
9 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
10 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
11 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
12 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines