Hamas attack on israe: इजरायल कई दिनों से गाजा-पट्टी और हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है। हाल के दिनों में इजरायल ने अपने हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। इजरायल पर हमास के हमले के बाद से इजराइल के लोगों में हमास के खिलाफ गुस्सा है। लोग हमास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार को हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1000 से ज्यादा इजरायली नागरिकों के मौत हो गई थी। इस हमले के जवाब के लिए इजराइल एक खास योजना पर काम कर रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इजरायल गाजा पर जमीनी हमला करेगा करने वाला है?
पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव और सीआईए निदेशक लियोन पेनेटा ने ब्लूमबर्ग टेलीविजन के “बैलेंस ऑफ पावर” से बात करते हुए मंगलवार को कहा कि समस्या यह है कि गाजा में पहुंचने के बाद यह मूल रूप से घर-घर की लड़ाई है। इसलिए भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। दूसरी और मुझे लगता है कि ये बेहद साफ हो चुका है कि इजरायल ने हमास को गाजा से पूरी तरह से खत्म करने का मन बना लिया है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर आक्रमण होता तो इससे दोनों पक्षों को भारी नुकसान होगा। ऐसे में यह भी सवाल उठेगा कि क्या इजरायल संघर्ष से बाहर निकलने की रणनीति तैयार करेगा। इजरायल के इस हमले का असर मध्य पूर्व के देशों पर भी पड़ेगा और अगर ऐसा होता है तो इजरायल का अपने खाड़ी के देशों के साथ संबंधों पर भी असर पड़ेगा। आशंका यह भी है कि ये संघर्ष एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: Watch Video: बहस के बाद शख्स ने यात्री को ट्रेन से की फेंकने की कोशिश, पैसेंजर्स बोले- जान ही ले लोगे क्या?
इजरायल का गाजा में हमला हो सकता है भयानक
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि गाजा में आक्रमण के बाद जो कुछ होगा, वह इराक में फालुजा के लिए 2004 की लड़ाई जैसा हो सकता है, जिसमें सड़क-दर-सड़क खूनी संघर्ष हुआ था। हालांकि, इजरायल ने अभी तक यह घोषणा नहीं की कि वह गाजा में सेना भेजेगा, लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वादा किया है कि आने वाले दिनों में हम अपने दुश्मनों के साथ जो करेंगे उसका असर पीढ़ियों तक रहेगा। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमास पर इजराइल कुछ बड़ा एक्शन ले सकता है।
इजरायली सेना का बयान
इजरायली सेना के प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने मगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इजरायल बहुत गंभीर और आक्रामक तरीके से जवाब देने जा रहा है। इस हमले में जानमाल का और अधिक नुकसान होगा। अगर अनुमान सही रहा तो इज़राइल ज़मीनी आक्रमण शुरू करेगा।
यह भी पढ़ें: इजरायल ने किया भारत के ‘ऑपरेशन अजय’ का समर्थन, कहा – युद्ध समाप्त होने के बाद फिर से करेंगे स्वागत
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
7 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
14 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
17 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines