Israel Iran War Latest Update: इजरायल और ईरान की जंग में कूदने के लिए अमेरिका पूरी तरह से तैयार है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को मंजूरी दे दी है और अटैक प्लान भी तैयार कर दिया है, लेकिन अभी हमला करने का अंतिम आदेश नहीं दिया है, क्योंकि वे ईरान को एक मौका देना चाहते हैं। ईरान की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने अटैक प्लान तैयार कर लिया है, लेकिन ईरान धमकी से डरेगा या नहीं, यह देखना है। ईरान को समझौता कर लिया है। अमेरिका के पास ईरान के लिए बढ़िया ऑफर है।
मिल सकता है ईरान को बात करने का मौका
60 दिन अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हुई, लेकिन 61वें दिन ईरान ने बात नहीं करने का फैसला किया। अब वे मिलना चाहते हैं, बात करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अमेरिका बात करने का मौका दे सकता है। ईरान पर हमला करने के फाइनल ऑर्डर से पहले कुछ भी हो सकता है। मुझे पर्सनली इतने मौतें और इतना विनाश देखना पसंद नहीं है। आखिरी फैसला लेने से पहले एक मौका देना पसंद करता हूं। चीजें बदलती हैं। खासकर युद्ध के समय किसी भी पल फैसले लिए जा सकते हैं, इसलिए अगर ईरान बात करना चाहता है तो उसका स्वागत है।
ईरान की अमेरिका को दो टूक
मीडिया को दिए गए डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद UN में ईरान मिशन ने X पर लिखा कि ईरान के किसी भी अधिकारी ने व्हाइट हाउस के दरवाजे पर गिड़गिड़ाने के लिए कभी नहीं कहा। उनके (ट्रंप) झूठ से भी अधिक गंदी बात तो यह है कि उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को खत्म करने की कायरतापूर्ण धमकी दी है। ईरान दबाव में आकर बातचीत नहीं करेगा और शांति स्वीकार नहीं करेगा। खासतौर पर प्रासंगिकता से चिपके रहने वाले युद्ध-प्रेमी के साथ तो बिल्कुल बात नहीं करेगा। ईरान किसी भी धमकी का जवाब जवाबी धमकी से देगा और किसी भी कार्रवाई का जवाबी कार्रवाई से ही देगा।
ईरान ने सेल्फ डेफेंस में की जवाबी कार्रवाई
ईरान के विदेश मंत्री ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने कभी परमाणु हथियार प्राप्त करने की कोशिश नहीं की और न ही कभी करेंगे। ईरान केवल आत्मरक्षा में कार्य करता है। हमारे लोगों के खिलाफ सबसे भयानक आक्रामकता के बावजूद ईरान ने अब तक केवल इजरायली शासन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है, न कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, जो उसकी मदद कर रहे हैं। ईरान गर्व और बहादुरी के साथ अपनी आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करता रहेगा। हम विरोधियों को पछताने पर मजबूर कर देंगे। हम कूटनीति के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अपने दृष्टिकोण में गंभीर और दूरदर्शी हैं।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
5 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
8 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
9 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
13 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
17 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
18 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
19 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
19 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines