Israel Iran War Operations Explainer: मध्य पूर्व के 2 कट्टर दुश्मन ईरान और इजरायल एक बार फिर आमने-सामने हैं। ईरान और इजरायल के बीच जंग छिड़ी गई है। 2 दिन से दोनों देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इस बार विवाद की जड़ ईरान का परमाणु कार्यक्रम है। इजरायल नहीं चाहता कि ईरान परमाणु हथियार बनाए, इसलिए इजरायल ने ईरान के खिलाफ 13 जून दिन गुरुवार को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन लॉन्च किया और ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए।
जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी 14 जून दिन शुक्रवार को इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ लॉन्च किया और इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका इजरायल के समर्थन में आ गए हैं। ईरान ने रूस से बातचीत की है, वहीं रूस ने इजरायल और ईरान से शांति बनाए रखने की अपील की है। आइए दोनों देशों के सैन्य ऑपरेशनों के बारे में जानते हैं…
ईरान का ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-3
इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन लॉन्च करके ईरान पर एयर स्ट्राइक की तो ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए सैन्य ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ लॉन्च किया। शुक्रवार शाम को ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने इजरायल को हवाई हमलों का अंजाम भुगतने की चेतावनी दी और कहा कि ईरान चुप नहीं बैठैगा। जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इजरायल अपने अपराध के लिए बिना नुकसान उठाए बच नहीं पाएगा। ईरान के नागरिक निश्चिंत रहें, इजरायल को जवाब देने में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ईरान के सशस्त्र बल इजरायल को बेहाल कर देंगे। ईरान की सेना अब लगातार इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रही है। इजरायल के तेल अवीव, जेरुसलम और गोलान हाइट्स में मिसाइलें दागी गई हैं।
पहले भी लॉन्च किए थे 2 ऑपरेशन
बता दें कि इजरायल के खिलाफ ईरान ने पिछले एक साल में तीसरा सैन्य ऑपरेशन लॉन्च किया है। इससे पहले ईरान ने अप्रैल 2024 में इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-1 लॉन्च करके सीधा हमला किया था। सीरिया में ईरान के कॉन्सुलेट पर हमला हुआ था। इस हमले के जवाब में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं थी। इसके बाद ईरान ने इजरायल के खिलाफ अक्टूबर 2024 में ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-2 लॉन्च किया था। उस समय हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या हुई थी। ईरान के मिलिट्री ठिकानों पर हमले हुए थे। इन हमलों के जवाब में ईरान ने ऑपरेशन लॉन्च किया था और इजरायल पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। अब तीसरा ऑपरेशन लॉन्च किया है।
इजरायल का ऑपरेशन राइजिंग लॉयन
बता दें कि 13 जून दिन गुरुवार को इजरायल ने ईरान के खिलाफ आर्मी ऑपरेशन राइजिंग लॉयन लॉन्च किया था। इजरायल ने ऑपरेशन के तहत ईरान पर 200 से ज्यादा फाइटर जेट्स के साथ एयर स्ट्राइक की। देररात तक ईरान के परमाणु ठिकानों को टारगेट किया। इजरायल के हमले में ईरान के 6 न्यूक्लियर साइंटिस्ट मारे गए हैं। 4 टॉप आर्मी कमांडरों समेत 20 मिलिट्री अफसरों की भी मौत हुई है।
इजरायल के हमले में 6 न्यूक्लियर साइंटिस्ट डॉ फरीदून अब्बासी दवानी, डॉ मोहम्मद मेहदी ताहरांची, अब्दुल हमीद मिनुचेहर, अहमद रजा जोलफ गारी, अमीर हुसैन फगीही समेत एक और वैज्ञानिक की मौत हुई है। वही ईरान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी, IRGC के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी, IRGC के एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीजादेह और ईरानी सेना के डिप्टी कमांडर जनरल गुलाम अली राशिद की भी मौत हुई है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines