Israel Iran War Latest Update: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइल हमले कर रहे हैं। इजराइली सेना ने कहा कि ईरान ने सुबह-सुबह दो राउंड मिसाइलें दागीं। तेल अवीव के ऊपर विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई। हमलों से पहले ईरानी राजधानी के जिला 18 के निवासियों को खाली करने के लिए कहा गया था। ईरानी समाचार पत्र ने तेहरान और करज में विस्फोटों की पुष्टि की। इजराइल ने तेहरान के नज़दीक ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले भी जारी रखे, जबकि ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त सरेंडर करने को कहा है।
ईरान ने जारी की चेतावनी
टाइम्स ऑफ इजराइल ने ईरानी समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया कि ईरान के आईआरसीजी ने तेल अवीव के कुछ इलाकों को खाली करने को लेकर चेतावनी जारी की है। चेतावनी को हिब्रू भाषा में लिखा गया है। यह चेतावनी ठीक वैसी ही है जैसी इजराइल ने फारसी में तेहरान के लिए जारी की थी।
युद्ध में उतर सकता है अमेरिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका भी जल्द ही जंग में शामिल हो सकता है। प्रेसीडेंट ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कई कड़े संदेश पोस्ट किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका जानता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन वे उन्हें अभी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। ट्रंप के ताजा पोस्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका जल्द ही वार में सीधे तौर पर शामिल हो सकता है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने बीते मंगलवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी फोन पर बात की। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मध्य पूर्व में और अधिक लड़ाकू विमान भेजे जा रहे हैं।
ईरानी स्पेस अमेरिका के कंट्रोल में
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर चेतावनी दी कि ईरानी स्पेस पूरी तरह से अमेरिका के नियंत्रण में है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने मध्य पूर्व में और अधिक लड़ाकू विमान भेजे हैं और इस क्षेत्र में पहले से मौजूद कुछ विमानों के मिशन को बढ़ा दिया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि ट्रंप ने विकल्पों पर चर्चा करने के लिए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ 90 मिनट की बैठक की। अमेरिकी सेना वर्तमान में केवल रक्षात्मक उपाय कर रही है।
खामेनेई ने दी इजरायल को चेतावनी
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक्स पर इजरायल को चेतावनी जारी करते हुए कहा, “युद्ध शुरू हो गया है। अली ख़ैबर लौट आए हैं,” ईरान इंटरनेशनल न्यूज़ आउटलेट के अनुवाद के अनुसार पोस्ट में कहा गया है। कुछ ही मिनटों बाद, खामेनेई ने इजरायल को एक और चेतावनी पोस्ट की: “हमें आतंकवादी ज़ायोनी शासन को कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हम ज़ायोनीवादियों पर कोई दया नहीं दिखाएंगे।” यह बयान खामेनेई का पहला सार्वजनिक पोस्ट है, जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर ईरान के बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
7 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
9 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
9 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
13 hrs agoLIVE: लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा
14 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
14 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines