इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच इजराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ और सबसे वरिष्ठ कमांडरों में से एक अली शादमानी को मार दिया है। मंगलवार की सुबह ईरान द्वारा तेल अवीव पर कई हमले किए गए, कुछ ही घंटों में इजराइल में कई बार सायरन बजाए गए। सायरन बजने के बाद आम लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। इसी बीच इजराइल ने धमकी दी है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का हश्र सद्दाम हुसैन जैसा हो सकता है।
रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने दी चेतावनी
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी कि उनका हश्र भी इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन जैसा हो सकता है, जिन्हें उनके पद से हटा दिया गया था और फिर बाद में फांसी पर चढ़ा दिया गया था। इजराइली कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, इजराइली रक्षा मंत्री कैट्ज ने खामेनेई को चेतावनी दी कि उनका हश्र भी “सद्दाम हुसैन जैसा” हो सकता है।
इजराइल कैट्ज के हवाले से कहा गया, “मैं ईरानी तानाशाह को युद्ध जारी रखने तथा इजराइली नागरिकों पर मिसाइलें दागने के खिलाफ चेतावनी देता हूं। उन्हें याद रखना चाहिए कि पड़ोसी देश के तानाशाह के साथ क्या हुआ था, जिसने इजराइल के खिलाफ भी यही रास्ता अपनाया था।”
कौन थे सद्दाम हुसैन?
बता दें कि सद्दाम हुसैन इराक के नेता थे। वह इराक के पांचवें राष्ट्रपति थे। इससे पहले वे 1968 से 1979 तक उप-राष्ट्रपति और 1979 से 1991 तक तथा बाद में 1994 से 2003 तक प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके थे। 2003 में अमेरिका द्वारा किए गए हमले में उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया गया था और फिर फांसी पर चढ़ा दिया गया था। सद्दाम हुसैन के कार्यकाल के दौरान वर्ष 1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान इजराइल पर मिसाइलें दागी गई थीं। इसके साथ ही उन पर आरोप था कि वह गुप्त रूप से परमाणु हथियार कार्यक्रम चला रहे थे।
यह भी पढ़ें : ‘मैं नहीं चाहता सीजफायर हो’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के किस दावे को किया खारिज?
बता दें कि नई दिल्ली स्थित इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास ने बताया है कि ईरान पर इजराइल के सैन्य हमलों में अब तक महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 224 नागरिक मारे गए हैं और 1257 लोग घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
4 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
11 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
11 hrs agoLIVE: दार्जिलिंग में सैनिकों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए रक्षा मंत्री
14 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
14 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
14 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
15 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines