हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इजरायल-हमास युद्ध में वाइट फास्फोरस बम के इस्तेमाल से अमेरिका चिंतित, हड्डियों को गला देता है ये हथियार

Israel-Hamas War Used White Phosphorus Weapon : इजरायल और हमास की जंग में अबतक हजारों लोगों की जान चली गई है

विज्ञापन

Israel-Hamas War Used White Phosphorus Weapon : इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जारी युद्ध दिन प्रतिदिन और विकराल होता जा रहा है। एक तरफ हमास के लड़ाकू अपनी पूरी ताकत से जंग लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ इजरायल की सेना गाजा में घुसकर हमला कर रही है। इस जंग में खतरनाक हथियारों और बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इजरायल पर वाइट फास्फोरस हथियार के इस्तेमाल का आरोप लगा है। इसे लेकर अमेरिका चिंतित है।

इजरायल और हमास की जंग में अबतक हजारों लोगों की जान चली गई है। दोनों देश की जनता अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग रही है। गाजा पट्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि मरने और घायल होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में जगह नहीं है, लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। वहीं, इजरायल की ओर से जमीन और आसमान दोनों तरफ से हमले किए जा रहे हैं। लेबनान के हिजबुल्लाह ने इस जंग में हमास का साथ दिया था, लेकिन आरोप है कि इजरायल ने सफेद फास्फोरस बम गिराकर उसे शांत कर दिया। इसके साथ ही हमास ने भी प्रतिबंधित फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War: हमास के ये टॉप 5 कमांडर हुए ढेर 

विज्ञापन

जानें अमेरिका ने क्या कहा

सफेद फास्फोरस हथियार के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है। आरोप है कि अक्टूबर के महीने में इजरायल की ओर लेबनान में यूएस द्वारा दिए गए फास्फोरस हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। इसकी वजह से गिराए गए बम से बार-बार आग लग रही थी। इसे लेकर अमेरिका काफी चिंतित है और उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जानकारी जुटे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बात का पूरा ध्यान रखता है कि सही उद्देश्य और कानून के तहत ही सफेद फास्फोरस का इस्तेमाल हो।

विज्ञापन

बेहद ही खतरनाक है वाइट फास्फोरस हथियार

फास्फोरस एक ऐसा खतरनाथ केमिकल हथियार है, जो मोम की तरह होता है। रबर और वाइट फास्फोरस मिलाकर इस खतरनाक हथियार बनाया जाता है। अगर कहीं वाइट फास्फोरस बम गिराया जाता है तो वहां आग तेजी से फैल जाती है। यह हथियार जैसे-जैसे ऑक्सीजन के संपर्क में आता है वैसे-वैसे ही आग बढ़ती जाती है। यह हथियार पूरी तरह से आसपास के ऑक्सीजन को सोख लेता है। पानी डालने के बाद आग नहीं बुझती है। अगर कोई व्यक्ति इस हथियार की चपेट में आने से बच भी जाता है तो वह दम घुटने से मर जाता है। यह हथियार इतना खतरनाक है कि इंसान की हड्डियों को पूरी तरह गला देता है। वह किसी काम नहीं रहता है। उस व्यक्ति के शरीर के सारे पार्ट्स जैसे हार्ट, किडनी, लिवर धीरे-धीरे फेल होने लगते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola