हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजा पट्टी पर कब्जा किया तो...अमेरिका के Double Face का पर्दाफाश, बाइडेन की नेतन्याहू को कड़ी चेतावनी

Israel Hamas War: अब तक इजरायल के समर्थन में खड़े रहे अमेरिका का दोहरा चरित्र भी सामने आ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Joe Biden-Benjamin Netanyahu (File Photo)

Israel Hamas War Exposed America Double Face: इजरायल और हमास युद्ध का आज 10वां दिन है। फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर एक के बाद हजारों रॉकेट दागे थे। इसके जवाब में इजरायल ने हमास पर हमला किया। युद्ध में अब तक 4 हजार लोगों की जान गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अब इजरायल की सेना गाजा पट्टी पर कब्जा करने के लिए आगे बढ़ रही है। इसके लिए इजरायल ने पहले वहां के निर्दोष नागरिकों को गाजा पट्टी खाली करने आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: Explainer: फिलिस्तीन में कैसे आए थे यहूदी और इजरायल कैसे बना था अलग देश?

पहले साथ खड़े थे, हमास को आतंकी संगठन बताया

विज्ञापन

वहीं अब तक इजरायल के समर्थन में खड़े रहे अमेरिका का दोहरा चरित्र भी सामने आ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अब तक इजरायल के साथ खड़े थे और हमास को एक आतंकवादी संगठन बता रहे थे, लेकिन अचानक से उनका बयान बदल गया। जो बाइडेन ने एक इंटरव्यू के दौरान इजरायल को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि इजरायल को गाजा पट्टी पर कब्जा नहीं करना चाहिए। यह बयान ऐसे समय में आया, जब इजरायल गाजा पट्टी को कब्जाने के लिए आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: इजराइल ने लेबनान बॉर्डर से खाली कराए अपने 28 गांव, क्या अब Lebanon-Israel में होगी जंग?

विज्ञापन

अमेरिका कहता- गाजा पर कब्जा करना गलती होगी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमास के हमलों से अधिकांश फिलिस्तीनियों का कोई लेना देना नहीं है। मुझे लगता है कि इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर फिर से कब्जा करना एक बड़ी गलती होगी, वहीं उन्होंने यह भी जरूर कहा कि वहां से चरमपंथियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है। इजरायल ने गाजा पट्टी या हमास को जल-थल और आसमान तीनों ओर से घेर रखा है। हमास के हमले के तुरंत बाद अमेरिका तुरंत इजरायल के समर्थन में सामने आ गया। इजरायल के लिए हथियारों भरा युद्धपोत भेजा।

यह भी पढ़ें: हमास पर भारी पड़ी इजराइल की जवाबी कार्रवाई; अस्पताल-कब्रिस्तान में जगह नहीं, आइसक्रीम फ्रीजर ट्रकों में रखे जा रहे शव

विज्ञापन

दोनों PM की बात हुई थी, दौरे पर भी आए थे मंत्री

राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच वार्ता भी हुई थी। अमेरिका के विदेश मंत्री और सचिव भी इजरायल दौरे पर आए थे। साथ ही अमेरिका इजरायल के समर्थन में अरब देशों को लाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन इस बीच अमेरिका की इजरायल को यह चेतावनी उसके डबल फेस को दर्शाती है। एक तरफ अमेरिका इजरायल का समर्थन कर रहा है, दूसरी तरफ गाजा पट्टी पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी दे रहा है, जिसे शायद इजरायल स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola