Israel-Hamas War Updates Freed Hostage Says terrorists Treated Us Well: इजराइल-हमास के बीच जारी जंग का मंगलवार को 17वां दिन है। सोमवार की शाम हमास के लड़ाकों ने दो बुजुर्ग इजरायली बंधकों को रिहा किया। उनमें से एक 85 साल की योचवेद लिफशिट्ज का पहला बयान सामने आया है। रॉयटर्स से बातचीत में योचवेद ने कैद के 2 हफ्ते कैसे बीते, इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हमास ने बंधक बनाने के बाद उन्हें फिलिस्तीन एन्क्लेव ले गए थे, जहां कैद के दौरान उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया।
डॉक्टर ने की मुलाकात, जरूरतों का रखा गया ध्यान
इजरायली महिल ने कहा कि 7 अक्टूबर को रातों-रात हमास के लड़ाकों ने हमला किया था। फिर उन्हें बंधक बनाने के बाद गाजा ले जाया गया। लेकिन बाद में फिलिस्तीन एन्क्लेव में दो सप्ताह रखा गया। उन्होंने बताया कि गाजा के अंदर मकड़ी के जाल जैसी सुरंगों में ले जाया गया था। जब वह गाजा के भीतर सुरंगों के नेटवर्क में कैद थीं तो एक डॉक्टर ने उससे मुलाकात की थी और उसकी सभी जरूरतों का ध्यान रखा गया था। लिफशिट्ज ने कहा कि हमास ने हमारे साथ नरमी से व्यवहार किया और हमारी सभी जरूरतें पूरी कीं।
किडनैपर्स से महिलाओं ने मिलाया हाथ
बता दें कि हमास ने नुरिट कूपर और योचवेद लिफशिट्ज को सोमवार की शाम रिहा किया। दोनों बुजुर्ग महिलाएं दक्षिणी इजराइल में 7 अक्टूबर को हुए हमले के दौरान बंधक बनाए गए 200 से अधिक लोगों में शामिल थीं। हमास ने बयान जारी कर कहा कि महिलाओं को मानवीय आधार और उनके खराब स्वास्थ्य के कारणों के चलते रिहा किया गया है।
हमास ने बुजुर्ग बंधकों को रेड क्रॉस की इंटरनेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों को सौंपा। इस दौरान एक महिला ने हमास के लड़ाकों से हाथ मिलाया। अभिवादन में शलोम कहा। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जब कोई बंधक किडनैपर्स का अभिवादन करता है।
अमेरिकी मां-बेटी के बाद दो इजरायली महिलाएं रिहा
इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी बयान जारी किया है। बताया कि दो इजरायली महिलाओं को उनके पतियों के साथ गाजा सीमा के पास किबुत्ज नीर ओज से अपहरण कर लिया गया था, जो अभी भी हमास के पास थे। हमास ने शुक्रवार को एक अमेरिकी महिला और उसकी बेटी को रिहा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया। इन चारों को 7 अक्टूबर को सीमा पार हमले में अपहरण कर लिया गया था, जिसमें हमास ने 1,400 लोगों को मार डाला था।
अब तक 6400 लोग मारे गए
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल-हमास युद्ध के चलते हवाई हमलों से गाजा में 5,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, अब तक मरने वालों की कुल संख्या 6,400 हो गई है।
यह भी पढ़ें: बर्दाश्त नहीं करेंगे: ब्रिटेन की प्रो-फिलिस्तीन रैलियों में जिहादी नारे पर भड़के ऋषि सुनक
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
11 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
11 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
12 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
13 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
17 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
17 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
18 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
19 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
19 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines